तस्वीर में फलासिया जागीर विद्यालय में बच्चों को शिक्षा किट और स्टेशनरी बांटते हुए ग्रामीण, शिक्षक और स्कूली छात्र-छात्राएं नजर आ रहे हैं।

कांकरवा, 10 सितंबर। भूपालसागर के उपखंड फलासिया जागीर गांव में चेन्नई में ज्वेलरी का कारोबार करने वाले महेन्द्र सिंह चुंडावत ने पुत्र जन्मोत्सव विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ मनाया। इस अवसर पर उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय फलासिया जागीर के 51 बालक-बालिकाओं को भोजन कराया और बुकलेट, पेन, पेंसिल सहित पूरा शिक्षा किट वितरित किया।

महेन्द्र सिंह चुंडावत को गत तीन-चार महीने पूर्व पुत्र प्राप्ति हुई थी। इसके बाद उन्होंने पुत्र जन्मोत्सव गांव के बालक-बालिकाओं के साथ मनाने का निश्चय किया। इसी के तहत बुधवार रात्रि को भजन संध्या का आयोजन किया गया।

गुरुवार सुबह मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ का आयोजन कर पूर्णाहुति दी गई। इसके बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय फलासिया जागीर के 51 बालक-बालिकाओं को भोजन कराया गया। सभी विद्यार्थियों को बुकलेट सहित पेन, पेंसिल आदि का पूरा किट वितरित किया गया। इस तरह महेन्द्र सिंह चुंडावत ने पुत्र जन्मोत्सव के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ कार्यक्रम आयोजित कर जश्न मनाया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय शिक्षक किशन सिंह चुंडावत, विष्णु दान चारण, पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल गुर्जर, भेरू सिंह चुंडावत, नारायण सिंह, पूर्व सरपंच कैलाश सालवी, कालू सिंह और दिनेश गुर्जर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Tags: