बस्सी। प्रातकाल संवाददाता। पुलिस थाना बस्सी क्षेत्र के बल्दरखा एवं आसपास के खेतों में मोटरों की केबिल चोरी की वारदातों का पुलिस ने खुलासा करते हुए प्रकरण में 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस 2 आरोपियों राजूलाल बावरी तथा शान्तिलाल मीणा को गिरफ्तार कर चुकी थी। अब तक प्रकरण में कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है तथा आरोपियों से चोरी किए गए केबिल बरामद किए जा चुके हैं।

दिनांक 31.08.2026 को थाना सर्कल के गांव बल्दरखा एवं गांव पालका के आसपास के खेतों में मोटरों की केबिल चोरी कर ले जाने के संबंध में सक्षम धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया था। चोरी किए गए माल की बरामदगी एवं अज्ञात मुल्जिमानों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए चोरी की वारदात का खुलासा किया और पूर्व में राजूलाल बावरी तथा शान्तिलाल मीणा को गिरफ्तार किया।

प्रकरण में गहन अनुसंधान एवं गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की गई। इसी क्रम में पुलिस थाना बस्सी की टीम ने कार्रवाई करते हुए 4 और आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में किशनलाल पिता धुलीचन्द जाति बावरी, उम्र 51 साल, निवासी सवाईपुर ढेलाना, थाना कोटड़ी, जिला भीलवाड़ा; हीरालाल पिता केशुलाल जाति बावरी, उम्र 50 साल, निवासी निमगांव, चिकारड़ा रोड मंगलवाड़, थाना मंगलवाड़, जिला चित्तौड़गढ़; शान्तिलाल पिता केशुराम जाति बावरी, उम्र 38 साल, निवासी निमगांव, चिकारड़ा रोड मंगलवाड़, जिला चित्तौड़गढ़ तथा शराफत अली पिता सरफराज जाति मुसलमान फकीर, उम्र 17 साल, निवासी कच्ची बस्ती गांधीनगर चित्तौड़गढ़, थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़ शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, प्रकरण में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और आरोपियों से चोरी किए गए केबिल बरामद किए जा चुके हैं। पुलिस टीम में एएसआई रमेशचन्द्र, कांस्टेबल हरप्रीत, तेजपाल, शंकरलाल, रामस्वरूप तथा तेजपाल शामिल रहे। मामले में अनुसंधान एवं पूछताछ के आधार पर वारदात से जुड़े आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई आगे बढ़ाई गई है।

Tags: