तस्वीर में निम्बाहेड़ा के गंगा घाटी शिव धाम मंदिर परिसर और उसके बाहर हरियाली अमावस्या के अवसर पर कतारों में खड़े श्रद्धालु नजर आ रहे हैं।

निम्बाहेड़ा उपखंड की टाई ग्राम पंचायत स्थित गंगा घाटी शिव धाम में हरियाली अमावस्या के अवसर पर हजारों की संख्या में शिवभक्त पहुंचे। बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और मंदिर परिसर में भोलेनाथ के जयकारों के बीच भक्त कतारों में खड़े नजर आए।

प्रशासक प्रहलाद गुर्जर और गोवर्धन गुर्जर ने जानकारी देते हुए बताया कि गंगा घाटी शिव धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हरियाली अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे। बारिश के बावजूद श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए दर्शन के लिए कतारों में खड़े रहे।

इस दौरान महादेव की महाप्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। महाप्रसादी में पांच क्विंटल शक्कर के मालपुओं का भोग लगाया गया और बाद में इन्हें श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। हरियाली अमावस्या पर गंगा घाटी शिव धाम में हुई इस धार्मिक आराधना में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही।

Tags: