बड़ी सादड़ी में ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर निकाले गए जुलूस के दौरान घंटाघर चौराहे पर लोगों का स्वागत करते हुए प्रतिनिधि।

बड़ी सादड़ी में बुधवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन और युवा शामिल हुए। गाजे-बाजे और डीजे की धुन पर अकीदतमंद झूमते नजर आए।

पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह देखने को मिला। जुलूस में शामिल युवा सफेद परिधान में नजर आए। शहर में जुलूस के दौरान धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा।

जुलूस का घंटाघर चौराहा पर कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी बद्रीलाल जाट, नगर अध्यक्ष रणजीत सिंह झाला और भाजपा नगर अध्यक्ष धनपाल मेहता के सानिध्य में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम मोहल्लों में आकर्षक रोशनी की गई। धार्मिक आयोजन और जुलूस के साथ पर्व को लेकर शहर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Tags: