तस्वीर में भरत बाग के खुले मैदान में कुर्सियों पर बैठकर बैठक करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता नजर आ रहे हैं।

नगर निकाय चुनाव के तहत नगर परिषद क्षेत्र में भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से आयोजित होने वाले ‘युवाओं का संवाद, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के साथ—एक वोट अपने शहर के विकास के नाम’ कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को तैयारी बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का आयोजन भरत बाग में किया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में भाजपा जिला संगठन प्रभारी गोपाल कुमावत एवं सह प्रभारी नरेंद्र जैन की मुख्य उपस्थिति रही। बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सुरेश गाडरी ने की। बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, युवाओं की सहभागिता और अधिकाधिक संख्या में युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम की सफलता के लिए पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आवश्यक जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। युवा मोर्चा जिला महामंत्री राधेश्याम कुमावत ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य शहर के विकास को लेकर युवाओं से संवाद स्थापित करना तथा नगर निकाय चुनाव में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है। उन्होंने युवा कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बैठक में प्रदेश मंत्री कृष्ण पाल सिंह, सूर्यप्रताप सिंह गुडा, रवि मेनारिया, किशन गुर्जर, अविनाश शर्मा, किशन जाट, रविंदर शर्मा, गोविंद गुर्जर, गजेंद्र प्रताप सिंह, रामनरेश गाडरी, जितेंद्र शर्मा, रतन वैष्णव, विशाल गर्ग, नीरज सुखवाल, प्रिंस शर्मा, भरत मेनारिया, प्रमोद शर्मा, आशीष आर्य, बालकिशन भोई, गणेश भोई, विपुल सिंह, श्रवण तेली, किशन शर्मा, महेंद्र सिंह, रवि बैरागी, वैभव चौबीसा, पिनु मेनारिया, अभिषेक चावला, धीरज सुखवाल, शुभम सुखवाल, श्रवण साहू आदि उपस्थित थे।

Tags: