जिले के सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज भूमींन्द्र व्यास ने स्वर्ण पदक अर्जित किया
डूंगला के देवली में 23 से 26 सितंबर तक आयोजित जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में भूमींन्द्र व्यास ने 17 वर्ष इंडियन राउंड में सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज का खिताब जीतकर स्वर्ण पदक अर्जित किया।
तस्वीर में डूंगला ब्लॉक के देवली में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन समारोह के दौरान अतिथियों द्वारा विजेता छात्र को स्वर्ण पदक से सम्मानित करते हुए देखा जा सकता है।
डूंगला ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में 23 सितंबर से 26 सितंबर तक 17 एवं 19 वर्षीय छात्र-छात्रा वर्ग की तीरंदाजी प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर 17 वर्ष इंडियन राउंड में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमगढ़ के छात्र भूमींन्द्र व्यास ने सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज का खिताब जीतकर स्वर्ण पदक अर्जित किया।
26 सितंबर को आयोजित समापन समारोह में बद्री लाल जाट जगपुरा, पूर्व डेयरी चेयरमेन एवं कांग्रेस विधायक प्रत्याशी बड़ी सादड़ी, मुख्य अतिथि रहे। वर्तमान नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती ममता बाबेल ने समारोह की अध्यक्षता की। जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक शारीरिक शिक्षक दिनेश जणवा के अनुसार 17 वर्ष इंडियन राउंड में अर्पित जाट तरनावों का खेड़ा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि कल्पित जोशी बोहड़ा ने तृतीय स्थान हासिल किया।
19 वर्ष रिकर्व में अंकित जोशी उतरवाड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 19 वर्ष इंडियन राउंड में मयंक मेनारिया प्रथम तथा गजेन्द्र जोशी द्वितीय रहे। 17 वर्ष रिकर्व में परम जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में पर्यवेक्षक कैलाश पाटीदार, संयोजक चांदमल बुनकर, निर्णायक भगवती लाल सुथार, जसवंत शर्मा, नटवर चौबीसा, दिनेश चौबीसा, नरेन्द्र दक, भगवान सिंह राठौड़, नाना लाल शर्मा, भगवत सिंह रावत और धीरेन्द्र सिंह सहित सभी शिक्षकों की भूमिका रही।
चितौड़गढ़ जिले में तीरंदाजी को पल्लवित और पौषित करने वाले बालमुकुंद जोशी के पुत्र परम जोशी लगातार पांच वर्ष से तीरंदाजी कर रहा है।
समापन समारोह में बद्री लाल जाट जगपुरा, विधायक प्रत्याशी कांग्रेस विधानसभा बड़ी सादड़ी, के साथ डॉ दिनेश व्यास, प्रदेश सचिव कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ राजस्थान ने झंडा अवरोहण किया। समारोह में मुख्य अतिथि और अध्यक्ष के साथ देवेंद्र सिंह झाला, कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष डूंगला, लाल सिंह जाट, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष बड़ी सादड़ी, सूरज मल पाटीदार, पूर्व प्रधान डूंगला, गोपाल जी पुष्करणा, श्री लाल अहीर, उत्सव कुमार भानावत, मनोहर जाट एवं सरपंच देवली सहित उपस्थित अतिथियों ने प्रथम विजेता को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया।
प्रतियोगिता के समापन समारोह में सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे। देवली में आयोजित इस जिला स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेताओं के साथ भूमींन्द्र व्यास का सर्वश्रेष्ठ तीरंदाज के रूप में स्वर्ण पदक अर्जित करना प्रमुख उपलब्धि रहा।