जिंक नगर में महिला गरबा प्रतियोगिता में 150 महिलाओं ने दिखाया हुनर, ऋतु प्रजापति सहित कई विजेता
इम्पीरियर क्लब द्वारा आयोजित गरबा प्रतियोगिता में 150 महिलाओं ने भाग लिया, जहां विजेताओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया।
चित्तौड़गढ़ के जिंक नगर स्थित श्री सिद्धेश्वरी माताजी मंदिर परिसर में आयोजित महिला गरबा प्रतियोगिता के दौरान पारंपरिक परिधानों में उपस्थित प्रतिभागी एवं अतिथि।
चित्तौड़गढ़। जिंक नगर स्थित श्री सिद्धेश्वरी माताजी मंदिर परिसर में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के दौरान महिला वर्ग की गरबा प्रतियोगिता में उत्साह देखने को मिला। इम्पीरियल क्लब के एचआर एडमिन विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में लगभग 150 महिलाओं ने पारंपरिक परिधान पहनकर भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी नृत्य प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
क्लब सचिव जी एन एस चौहान ने बताया कि प्रतियोगिता में महिलाओं ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक गरबा प्रस्तुतियां दीं। कड़े मुकाबले के बाद निर्णायकों के निर्णय के आधार पर प्रथम पुरस्कार ऋतु प्रजापति, अक्षरा गोयल, मधु दधीच, शिल्पा राजवीर और वंदना वैष्णव को प्रदान किया गया। वहीं, द्वितीय पुरस्कार मनीषा सोबेला, काम्या कोठारी, सरिता चौधरी, रिषा दुर्गावत, निशा चौहान और धर्मिष्ठा बाहेती ने प्राप्त किया।
आयोजन के दौरान चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर मजदूर संघ के महामंत्री घनश्याम सिंह राणावत, पुष्पेंद्र मीणा, रिपन घोष, राकेश दुर्गावत, विजय राणा, जी मलेशम, मनीषा भाटी, रोशन गोसलिया, राज माहेश्वरी, अंबरीश कुमार, बालचंद पाटीदार, उम्मीद कंवर राणावत एवं अंजलि सिंह ने विजेताओं को पारितोषिक प्रदान किए।
महिला गरबा प्रतियोगिता में तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों के साथ ही शेष प्रतिभागियों को भी इम्पीरियल क्लब की ओर से टोकन गिफ्ट देकर प्रोत्साहित किया गया। इस पहल के माध्यम से प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं का उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र मंडल की ओर से अनिरुद्ध श्रीराम पचपांडे के नेतृत्व में विशेष प्रसाद वितरित किया गया। आयोजन समिति के के सी दाधीच्य, अनिल ईनाणी, नरेन्द्र गहलोत, शुभम् काकानी, मुकेश तेली, सोचंद धाकड़ और सी पी गुप्ता सहित चंदेरिया परिवार के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। पारंपरिक गरबा प्रस्तुतियों, पुरस्कार वितरण और सामूहिक सहभागिता के साथ जिंक नगर का महिला गरबा आयोजन संपन्न हुआ।