लाल फुला माता मंदिर में कन्या पूजन करते युवा ब्रिगेड के सदस्य।   

आकोला में शारदीय नवरात्रि की दुर्गा अष्टमी और महानवमी के पावन अवसर पर कन्या पूजन के साथ धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवा ब्रिगेड के पंकज खटीक ने लाल फुला माता मंदिर परिसर में 11 कन्याओं को चुनरी ओढ़ाकर विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद मां चामुण्डा देवी को सुहाग सामग्री अर्पित की गई और माता रानी के आशीर्वाद स्वरूप यह सामग्री गांव की सुहागिन माताओं-बहनों में वितरित की गई।

कार्यक्रम के दौरान कन्या पूजन और सुहाग सामग्री वितरण के माध्यम से मातृशक्ति के सम्मान तथा सनातन संस्कृति की परंपराओं को जीवित रखने का संदेश दिया गया। युवा ब्रिगेड के पंकज खटीक ने बताया कि इस धार्मिक आयोजन का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति का सम्मान करना और सनातन संस्कृति की परंपरा को जीवित रखना है।

इस अवसर पर टीम युवा ब्रिगेड के कन्हैया लाल सेन, नितेश गोस्वामी, दीपक खटीक, यश सोनी, कन्हैया लाल प्रजापत, डालचंद रैगर और शंकर खटीक सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे। धार्मिक आयोजन में कन्या पूजन और सुहाग सामग्री वितरण के जरिए परंपरागत रीति-रिवाजों के साथ माताओं-बहनों के सम्मान का संदेश दिया गया।

Tags: