चित्तौड़गढ़: संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के विरोध में ज्ञापन सौंपा
अनुभव प्रमाण पत्र की शर्त और संविदा प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए संगठन ने वर्ष 2023 की तरह सीधी भर्ती करने की मांग की।
चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर ज्ञापन देने पहुंचे सफाई कर्मचारी संगठन के लोग।
चित्तौड़गढ़। राज्य सरकार द्वारा सफाई कर्मचारी भर्ती में संविदा पर भर्ती करने तथा अनुभव प्रमाण पत्र की शर्त के विरोध में अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस ने जिला कलक्टर को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने संविदा भर्ती की प्रक्रिया, कार्य अवधि और अनुभव प्रमाण पत्र की अनिवार्यता को लेकर कई सवाल उठाते हुए सफाई कर्मचारी पद पर वर्ष 2023 के बाद की गई सहायक कर्मचारी भर्ती के समान सीधी भर्ती करने की मांग की।
अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय चौहान एवं जिलाध्यक्ष महेन्द्र राठौड ने कहा कि यदि सफाई कर्मचारी पद पर संविदा निविदा भर्ती है तो अनुभव क्यों मांगा जा रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि सफाई कार्य के लिए संविदा भर्ती में संवेदक स्वयं सरकार या कोई एजेंसी है। यदि एजेंसी है तो कार्य अवधि वार्षिक है या द्विवार्षिक, यह स्पष्ट किया जाए।
उन्होंने सफाई कार्य हेतु संविदा की अधिकतम अवधि स्पष्ट करने, संविदा सफाई कर्मचारी की श्रेणी अकुशल के बजाय उच्च कुशल करने तथा नियमानुसार इसमें जोखिम है या नहीं, यह स्पष्ट करने की मांग की। साथ ही सफाई कर्मचारी पद की संविदा भर्ती को स्पष्ट करने की मांग रखी गई।
संगठन पदाधिकारियों ने यह भी सवाल उठाया कि क्या सफाई कर्मचारी पद भर्ती की तरह आगे भी समपद अन्य उच्च पदों पर संविदा भर्ती होगी। यदि ऐसा नहीं होगा तो सफाई कर्मचारी पद पर ही संविदा भर्ती क्यों की जा रही है। उन्होंने वर्ष 2023 के बाद की गई सहायक कर्मचारी की भर्ती के समान सफाई कर्मचारी पद की सीधी भर्ती करने की मांग की।
ज्ञापन के दौरान प्रकाश राठौड, अजय लोठ, राजन मल्होत्रा, पार्षद वासु लोठ, छविदेशबन्धु, सननी लोठ, तुषार लोइ, अजय कोटियाना, हर्षवर्धन कण्डारा, मनोज मल्होत्रा, प्रकाश सिंगोलिया, कपिल कंडारा, विजय नकवाल, कुलदीप कण्डारा, जगदीश मल्होत्रा, सुरज कल्याणा, अकुंश आदिवाल, गोपाल छपरीबंद, सुशील लोठ, सुरेन्द्र गोयर, जितेश कण्डारा, सजीव कण्डारा, सन्नी टांक, सौरभ देसाई, महेश छपरीबंद, पुष्पा पंडित, गीतादेवी, सीमादेवी, कोमल देवी, राधादेवी, मंजूदेवी सहित बडीसंख्या में वाल्मकीजन उपस्थित थे। ज्ञापन के माध्यम से संविदा भर्ती और अनुभव प्रमाण पत्र की शर्त को लेकर संगठन ने अपनी मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं।