चित्तौड़गढ़ में एकलव्य संस्कार केंद्र के बच्चे और शिक्षक स्कूल बैग थामे हुए खड़े हैं।

बड़ी सादड़ी। राजस्थान वनवासी कल्याण परिषद् द्वारा संचालित एकलव्य संस्कार केंद्र अमली खेड़ा और केवलपुरा, तहसील बड़ीसादड़ी, जिला चितौड़गढ़ में शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान केंद्रों पर शिक्षण गतिविधियों से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां कराई गईं।

जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश मेनारिया ने बच्चों को प्रार्थना, गीत एवं शिक्षण गतिविधियों का अभ्यास करवाया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई।

इस अवसर पर जिला संगठन मंत्री करमचंद मीणा, मंत्री ओंकार सिंह रावत, महिला पर्यवेक्षक जशोदा मीणा और केंद्र संचालिका लीला कुमारी मीणा उपस्थित रहे। एकलव्य संस्कार केंद्रों पर शिक्षण सामग्री वितरण के साथ बच्चों को नियमित शिक्षण गतिविधियों का अभ्यास करवाया गया।

Tags: