तस्वीर में चित्तौड़गढ़ नगर परिषद कार्यालय में सभापति अनिल ईनाणी अधिकारियों और ठेकेदारों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

चित्तौड़गढ़। नगर परिषद सभापति अनिल ईनाणी ने सोमवार को नगर परिषद में ठेकेदारों के साथ बैठक कर शहर में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने ठेकेदारों को सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

सभापति ईनाणी ने कहा कि सड़क निर्माण से पहले संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर सभी आवश्यक भूमिगत लाइन, पाइपलाइन और अन्य अंडरग्राउंड कार्य पूरे किए जाएं। इसके बाद ही सड़क का निर्माण किया जाए, ताकि भविष्य में बार-बार सड़क की खुदाई और पेचवर्क की स्थिति उत्पन्न न हो।

उन्होंने सड़क, नाली और अन्य निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का भी विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। ईनाणी ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर कार्य की गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच के लिए समय-समय पर थर्ड पार्टी निरीक्षण भी करवाया जाएगा।

सभापति ने ठेकेदारों को शहर में चल रहे सड़क निर्माण एवं अन्य आवश्यक कार्यों को शीघ्र प्रभाव से पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा निर्माण कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। इससे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समय सीमा में पूर्णता पर निगरानी बनाए रखने पर जोर दिया गया।

Tags: