तस्वीर में चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर डॉ. मंजू जिला पुस्तकालय में अधिकारियों और विद्यार्थियों के साथ मौजूद नजर आ रही हैं।   

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अध्ययन सुविधाओं और पुस्तकालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने पुस्तकालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी आवश्यकताओं और सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए आवश्यक मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने आयुक्त नगर परिषद रविंद्र यादव को पुस्तकालय में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मोहित शेखावत को सीएसआर मद से आवश्यक संसाधन और व्यवस्थाएं विकसित करने के निर्देश दिए।

डॉ. मंजू ने कहा कि विद्यार्थियों को शांत, सुविधाजनक और बेहतर अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान विशेषाधिकारी आईएएस रविंद्र मेघवाल, आयुक्त नगर परिषद रविंद्र यादव, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक मोहित शेखावत सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: