चित्तौड़गढ़ में विधायक आक्या का सघन जनसंपर्क, भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मांगे वोट
चित्तौड़गढ़ में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान और अधिक मतदान की अपील की।
तस्वीर में माइक पकड़े हुए एक व्यक्ति पार्क में खड़े लोगों को संबोधित कर रहे हैं।
नगर निकाय चुनाव के तहत विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने सोमवार को नगर परिषद के विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क कर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान करने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान विधायक आक्या ने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर स्थानीय लोगों से सीधा संवाद किया और नगर के विकास, मूलभूत सुविधाओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा।
विधायक आक्या ने आमजन से कहा कि नगर के समग्र विकास एवं जनहित को प्राथमिकता देने के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाना आवश्यक है। उन्होंने मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। जनसंपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी खासा उत्साह नजर आया।
विभिन्न वार्डों में सघन जनसंपर्क के तहत विधायक आक्या ने वार्ड 9 से रविन्द्रा लढ्ढा, वार्ड 11 से भोलाराम प्रजापत, वार्ड 12 से हरिश ईनाणी, वार्ड 13 से छोटू सिंह शेखावत, वार्ड 14 से शांति लाल जाट, वार्ड 15 से अनिल ईनाणी, वार्ड 16 से अशोक सोनी, वार्ड 17 से सुरेश चंद्र झंवर, वार्ड 18 से जीवन कोदली, वार्ड 19 से कुसुम बैरवा, वार्ड 20 से कपिल मलानी, वार्ड 21 से शाहिन बी, वार्ड 22 में जगदीप सिंह सलुजा व वार्ड 23 से राजु सालवी के समर्थन में जनसंपर्क किया।
इसी क्रम में वार्ड 25 में शैलेन्द्र झंवर, वार्ड 28 में विपिन सिंह, वार्ड 29 से राजेन्द्र जांगीड, वार्ड 31 से सुदर्शन रामपुरिया, वार्ड 32 से मनसा देवी मीणा, वार्ड 33 में सुंदर बाई, वार्ड 34 में रमेश मीणा, वार्ड 35 में अविनाश शर्मा, वार्ड 38 में रेखा शर्मा, वार्ड 39 में प्रदीप काबरा, वार्ड 40 में रानु तैली, वार्ड 41 में जाकीर हुसैन कुरेशी और वार्ड 52 में मोहम्मद ईब्राहिम मंसूरी के समर्थन में भी सघन जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में वोट देने की अपील की।
इस अवसर पर रघु शर्मा, नगर अध्यक्ष गौरव त्यागी, बस्सी मण्डल अध्यक्ष भंवर सिंह खरडीवावडी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। नगर निकाय चुनाव के बीच विभिन्न वार्डों में हुए इस सघन जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में मतदान की अपील प्रमुख रूप से केंद्र में रही।