चित्तौड़गढ़ के पुराने न्यायालय परिसर में आयोजित निःशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच कराते मरीज और परामर्श देते चिकित्सक।

चित्तौड़गढ़ में स्वर्गीय कन्हैयालाल श्रीमाली की 8वीं पुण्यतिथि पर आयोजित निःशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परामर्श शिविर में 300 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकों के परामर्श का लाभ उठाया। शुक्रवार को कलेक्ट्री चौराहे के निकट स्थित पुराने न्यायालय परिसर में आयोजित इस शिविर में उदयपुर के पिम्स मल्टी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने विभिन्न बीमारियों से संबंधित सेवाएं प्रदान कीं।

अधिवक्ता स्व. कन्हैयालाल श्रीमाली चैरिटेबल ट्रस्ट एवं जिला अभिभाषक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में चित्तौड़गढ़ शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए परामर्श लिया और विभिन्न निःशुल्क जांचों की सुविधा प्राप्त की।

शिविर आयोजक सावन श्रीमाली एवं विदेश जीनगर ने बताया कि कार्यक्रम में जिला एवं सत्र न्यायाधीश मानसिंह चुंडावत तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव योगिता पारीक मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में सुरेंद्र सिंह जाड़ावत, सभापति अनिल ईनाणी, श्रवण सिंह राव, गौरव त्यागी एवं केसर श्रीमाली सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। अतिथियों ने स्व. कन्हैयालाल श्रीमाली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद मौली बंधन खोलकर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया गया।

शिविर में पिम्स हॉस्पिटल, उदयपुर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने पेट एवं आंत, हृदय रोग, हड्डी एवं जोड़ों, थायरॉइड, मधुमेह, मोटापा तथा कैंसर से संबंधित प्रारंभिक जांच और चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। चिकित्सकीय दल में डॉ. धवल व्यास, डॉ. उमेश स्वर्णकार, डॉ. गौरव जैन एवं डॉ. सचिन मोदी के साथ शरद ठठेरा, सैमसन गॉडविन, प्रियंक तथा नर्सिंग स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं।

मरीजों की सुविधा के लिए शिविर में ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी तथा हड्डियों की मजबूती की जांच के लिए बीएमडी की निःशुल्क व्यवस्था की गई। इसके माध्यम से लोगों को विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं की प्रारंभिक जांच कराने और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लेने का अवसर मिला।

कार्यक्रम में राजस्व अपील अधिकारी सुरेश खटीक, भूमि आबादी अधिकारी यूआईटी अंशुल अमेरिया, उपपंजीयक अधिकारी विपिन चौधरी, पवन शर्मा, लक्ष्मण सिंह बड़ोली, पीयूष त्रिवेदी, पार्षद शंभूलाल प्रजापत, नवरतन जीनगर, मुकेश नाहटा, बृज किशोर, राजेश सोनी, अनूप अमेरिया, विक्रम जाट, शिव दयाल व्यास, पूजा राजोरा, निशांत मेनारिया एवं सुमित शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्व. श्रीमाली के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

शिविर के सफल आयोजन में जिला अभिभाषक संस्थान के अध्यक्ष अधिवक्ता नरेश शर्मा, सचिव लोकेंद्र सिंह राणावत, दीपक श्रीमाली, ओमप्रकाश शर्मा, एसपी सिंह राठौड़, सुरेंद्र नाथ योगी, शिवनारायण जाट, नरेंद्र पोखरना, रोहित खटीक, पूजा मेनारिया, विशाल सिंह, सुलक्षणा सांचौरा, राखी राव, चंद्रशेखर जोशी, अभिषेक चावला, कमलेश अहीर, भरत श्रीमाली, पवन व्यास एवं युवराज श्रीमाली सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया। स्व. कन्हैयालाल श्रीमाली की पुण्यतिथि पर आयोजित इस शिविर में 300 से अधिक लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।

Tags: