चित्तौड़गढ़ में 13 को होगा नवरात्रि का पहला भजन क्लबिंग आयोजन, लाइव बैंड पर झूमेंगे युवा
मेवाड़ महोत्सव समिति की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया, छोटू सिंह रावणा और सोढ़ा लाइव बैंड करेंगे प्रस्तुतियां।
चित्तौड़गढ़ में नवरात्रि के अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 13 तारीख को भजन क्लबिंग का आयोजन किया जाएगा। सांसद सीपी जोशी की प्रेरणा से जैन जी अल्फा युवा शक्ति द्वारा आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को राजस्थान का अब तक का सबसे बड़ा भजन क्लबिंग आयोजन बताया गया है। आयोजन की तैयारियों को लेकर मेवाड़ महोत्सव समिति की ओर से शुक्रवार को श्रीनाथ गार्डन में विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम को भव्य बनाने और अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने पर चर्चा हुई।
अनुराग द्विवेदी एवं गोपाल भूतड़ा के अनुसार, बैठक की शुरुआत में सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। इसके बाद अध्यक्ष अनंत समदानी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कार्यक्रम को लेकर सभी से सुझाव आमंत्रित किए। आयोजन को आकर्षक बनाने और नई युवा शक्ति की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए अतिथि सभापति अनिल ईनाणी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को सनातन से जोड़ने के उद्देश्य से भजन क्लबिंग का कार्यक्रम कराया गया, जिससे पूरे देश में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। सुशील शर्मा, रघु शर्मा, श्रवण सिंह राव और गौरव त्यागी ने कहा कि भजन क्लबिंग का यह आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ सकारात्मक एवं स्वस्थ मनोरंजन का मंच भी प्रदान करेगा।
आयोजन की विशेषता भगवान को याद करने के तरीके को जैन जी अल्फा स्टाइल में प्रस्तुत करना है। इस यादगार कार्यक्रम को लेकर चित्तौड़गढ़ के युवाओं में उत्साह का माहौल है। लाइव बैंड के साथ होने वाली भजन क्लबिंग में चित्तौड़ के युवा झूमने के लिए तैयार हैं। कार्यक्रम में सोढ़ा लाइव बैंड, पूरी हनुमान अंश टीम और प्रसिद्ध भजन गायक छोटू सिंह रावणा की प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
बैठक के दौरान आयोजन को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शहर के सभी बड़े कॉलेजों, लाइब्रेरी और कोचिंग क्लासेस में युवाओं से संवाद कर उन्हें कार्यक्रम से जोड़ने की जिम्मेदारी पार्षद अविनाश शर्मा, विपिन सिंह शक्तावत, दिव्या बांगड़, कमल प्रजापत, कमलेश आमेरिया, नीरज सुखवाल, रवि विरानी, रवि बैरागी, रतन वैष्णव, विपुल सिंह राणावत, प्रमोद राजपुरोहित, किशन शर्मा, शिव प्रजापत, मुकेश सहित अन्य कार्यकर्ताओं को दी गई।
वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार करने के लिए प्रमुख इन्फ्लुएंसर्स परिधि भटनागर, खुशबू सुखवाल, किरण गोस्वामी, सुहानी असावा, आशुतोष, रवि पूरी, मुरली और हर्षित प्रजापत के साथ बैठक की गई। उन्हें अधिक से अधिक युवाओं को आयोजन से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया।
बैठक के बाद कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान पार्षद भोलाराम प्रजापत, आशीष सिकलीगर, घनश्याम लोट, जगपाल सिंह, रितेश कुमावत, अर्जुन बेरवा, प्रिंस शर्मा, मोहित गौड़, मुकेश मेघवाल, यश टेलर, बलजीत सिंह सोनी, अनुराग बांगड़, हिमांशु जाजू, विकास गंगवाल, बंटी शर्मा, अभिषेक मूंदड़ा, गोपाल पोरवाल, अभिमन्यु माहेश्वरी और सनी सुखवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
नवरात्रि में आयोजित होने वाला यह भजन क्लबिंग कार्यक्रम धार्मिक परंपराओं और आधुनिक युवा शैली के मेल के जरिए युवाओं को संस्कृति से जोड़ने की पहल के रूप में सामने आ रहा है। आयोजन की तैयारियों के साथ कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों और सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।