चित्तौड़गढ़ में पंचायती राज चुनाव की तैयारी तेज, भाजपा जिला कार्यालय में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया और जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने ओछड़ी कार्यालय में चुनावी तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।
चित्तौड़गढ़ के ओछड़ी स्थित जिला कार्यालय में पंचायती राज चुनावों की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में संबोधित करते राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया और अन्य भाजपा पदाधिकारी।
चित्तौड़गढ़। पंचायती राज चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को जिला कार्यालय ओछड़ी में बैठक आयोजित की गई। राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने बैठक को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की भूमिका और चुनावी तैयारियों को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा के अनुरूप एकजुट होकर चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
चुन्नीलाल गरासिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन में निहित है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक एवं संगठनात्मक अनुभव साझा करते हुए कहा कि भाजपा में संगठनात्मक कार्यों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को सीखने और आगे बढ़ने के अवसर मिलते हैं। पंचायती राज चुनावों में भी कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। उन्होंने चुनावी तैयारियों को गंभीरता से लेने और गांव-गांव तक संगठन की पहुंच मजबूत करने पर जोर दिया।
भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी ने कहा कि पंचायती राज चुनाव पार्टी के लिए महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने और चुनाव संबंधी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का आह्वान किया।
सह प्रभारी किरण जैन ने कहा कि चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र की परिस्थितियों और स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए पूरी जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए। उन्होंने चुनावी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सुनियोजित तरीके से कार्य करने की आवश्यकता बताई।
जिला संगठन प्रभारी गोपाल कुमावत ने कहा कि पार्टी की ओर से सौंपी गई प्रत्येक जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन में जिम्मेदारी मिलना महत्वपूर्ण है और उसे निभाने के लिए निरंतर मेहनत तथा अनुशासन आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने पंचायती राज चुनाव के कार्यक्रम एवं तैयारियों से संबंधित जानकारी भी दी।
बैठक का संचालन रघु शर्मा ने किया, जबकि कैलाश मंत्री ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मिठ्ठुलाल जाट, सागर सोनी और गौरव त्यागी मंचासीन रहे। इससे पूर्व अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया।
बैठक में सीपी नामथराणी, देवीलाल जणवा, ओंकार धाकड़, नरेंद्र सिंह भूरकिया, चंद्रशेखर शर्मा, गोवर्धन जाट, गोपाल चौबे, हरीश ईनाणी, मनोज पारीक, नंदकिशोर लोहार, कुलदीप चतुर्वेदी, तुलसीराम शर्मा, मांगीलाल जणवा, हेमेंद्र सिंह राणावत, भैरुलाल गाडरी, दिनेश पाराशर, राकेश लढ्ढा, विदुषी बिल्लू, शंकरलाल तेली, रतननाथ योगी, जुगल, किशोर धाकड़, नेमीचंद भाट, सुशील शर्मा, प्रमोद बरेगामा, उमेश त्रिपाठी, पीयूष काबरा और प्रदीप काबरा सहित भाजपा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, जिला कोर कमेटी के सदस्य, जिला परिषद वार्ड प्रभारी एवं वार्ड संयोजक, पंचायत समिति संयोजक एवं प्रभारी तथा संगठन के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।