तस्वीर में बेगूं के सजाए गए पंडाल में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा।

बेगूं। गणेश चतुर्थी के अवसर पर बेगूं शहर श्रद्धा और उत्साह से सराबोर नजर आया। शहर में 20 से अधिक स्थानों पर आकर्षक पंडाल सजाकर विधि-विधान और ठाठ-बाट के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। गणपति स्थापना के साथ ही पूरा शहर गणेशमय हो गया और विभिन्न स्थानों पर ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारे गूंजते रहे।

शहर में सिलावट मोहल्ला, जय मेवाड़ क्लब सिलोरिया की बावड़ी, गांधी चौक गणेश मंदिर, अखियों का चौक श्रीराम मित्र मंडल, भेरुनाथ मित्र मंडल ब्रह्मपुरी, वाल्मीकि समाज सनातनी सेना, शिव मित्र मंडल भीमजी की बावड़ी, हेरंब मित्र मंडल नगर पालिका के पीछे, चौथ माता कॉलोनी, शेष चौक के राजा रेगर बस्ती, रामदेव मित्र मंडल रेगर बस्ती, हिंदू धर्म रक्षक दल लालबाई-फूलबाई, गणेश मंदिर सदर बाजार, सिद्धिविनायक मित्र मंडल मेहर समाज मंदिर, लक्ष्मण सेवा समिति लक्ष्मणजी का मंदिर, सनातनी मित्र मंडल अंचलियों का मोहल्ला, श्रीराम मित्र मंडल जुनी बेगूं, भगवा क्रांति मित्र मंडल लालबाई-फूलबाई चौक तथा परशुराम मित्र मंडल केसरिया चौक सहित विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं।

गणेश उत्सव को लेकर युवाओं और विभिन्न मित्र मंडलों की ओर से आकर्षक सजावट के साथ पंडाल तैयार किए गए हैं। कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। गणेश चतुर्थी के चलते शहर में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है और श्रद्धालु पंडालों में पहुंचकर भगवान गणेश के दर्शन कर रहे हैं। 20 से अधिक स्थानों पर हुई गणपति स्थापना से बेगूं में उत्सव का माहौल और अधिक व्यापक नजर आया।

Tags: