चम्बल परियोजना के फिल्टर प्लांट निर्माण के बाद बढ़ीं समस्याएं, ग्रामीणों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बेगूं के ग्राम आवलहेड़ा में चम्बल परियोजना के फिल्टर प्लांट निर्माण के बाद सड़क, पुलिया और आवागमन से जुड़ी समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम अंकित सामरिया को ज्ञापन सौंपा। समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।

Update: 2026-07-28 12:10 GMT

तस्वीर में आवलहेड़ा गांव के ग्रामीण बेगूं उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया को ज्ञापन सौंपते हुए नजर आ रहे हैं।

बेगूं। चम्बल परियोजना के तहत पानी फिल्टर प्लांट निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सामने आई समस्याओं को लेकर ग्राम आवलहेड़ा के ग्रामीणों ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि फिल्टर प्लांट निर्माण के दौरान ग्राम आवलहेड़ा की जमीन से निकला गारा, जीकरा व पहाड़ क्षेत्र की मिट्टी डाली गई। इसके कारण पानी की टंकी से धनोरा तक जाने वाले ग्रेवल रोड पर स्थित पुलिया तथा ओवरहेड बंगले के आसपास आवागमन प्रभावित हो रहा है और लोगों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने मांग की कि चम्बल परियोजना के प्रबंधन अधिकारी से लिखित में आश्वासन दिलाया जाए तथा सड़क, पुलिया और अन्य प्रभावित स्थानों की मरम्मत कराई जाए। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

उपखंड अधिकारी अंकित सामरिया ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित विभाग को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

Tags:    

Similar News