तस्वीर में निकुंभ स्थित चंदा माता मंदिर में आयोजित 304वें साप्ताहिक सत्संग के दौरान आरती करते श्रद्धालु।

बड़ी सादड़ी। निकुंभ कस्बे की पहाड़ी पर स्थित प्रसिद्ध चंदा माता मंदिर में आयोजित 304वें साप्ताहिक भक्ति सत्संग में माता रानी के भजनों की प्रस्तुतियों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। भजन प्रवाहकों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर भजन प्रवाहक भारत सिंह राठौड़, प्यार चंद सुथार बिनोता, रोडमल काकाश्री, चतरु लाल वैष्णव, प्रकाश वैष्णव आकोला, भेरूलाल लोहार और पुष्कर मेनारिया निकुंभ ने माता रानी के भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से "जगदंबा राखो मारी लाज, शरण आपरी आयो हूं" जैसे भजनों ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद के संयोजक प्रेम सिंह सिसोदिया ने बताया कि भक्ति संध्या में आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। गुप्त लाभार्थी परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य आरती के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

लाभार्थी परिवार के प्रति आभार परिषद के संरक्षक राजमल दरबार ने व्यक्त किया। दिव्य मंगल आरती एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था में किशन लाल लोहार, रमेश चंद्र कर्मठ, हंसराज पितलिया और सुनील सहलोत ने सहयोग किया। इस अवसर पर यशवंत कंप्यूटर्स की ओर से माता रानी की छवि भेंट की गई।

सत्संग के समापन पर श्री चंदा माता सत्संग सेवा परिषद ने श्रद्धालुओं से मंदिर परिसर को साफ-सुथरा रखने का संदेश दिया। 304वें साप्ताहिक सत्संग में श्रद्धालुओं की सहभागिता के साथ भजन, आरती और प्रसाद वितरण के माध्यम से धार्मिक आयोजन संपन्न हुआ।

Tags: