तस्वीर में चिकित्सालय के कमरे में खड़े अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी और बालिकाएं दिख रही हैं।

बड़ी सादड़ी के उप जिला चिकित्सालय और सीएचसी बोहेड़ा में HPV वैक्सीनेशन अभियान के तहत 12 बालिकाओं का टीकाकरण किया गया। इनमें उप जिला चिकित्सालय बड़ी सादड़ी में 2 तथा सीएचसी बोहेड़ा में 10 बालिकाओं को HPV का टीका लगाया गया।

बीसीएमओ डॉ. भावेश चंपावत ने बताया कि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ताराचंद जी गुप्ता के निर्देशन में HPV वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमीरामा, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जयसिंहपुरा, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बोहेड़ा और निजी विद्यालय स्वामी विवेकानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय बड़ी सादड़ी की बालिकाएं टीकाकरण के लिए उपस्थित रहीं।

टीकाकरण कार्य में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता श्रीमती अनीता कुमारी, श्रीमती सुनीता कुमारी गुर्जर और सीमा गोदारा तथा सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी श्रीमती उमा मेनारिया और संजय सालवी का योगदान रहा। टीकाकरण के दौरान डॉ. आयुष शर्मा, डॉ. देवीलाल मीणा, राजकीय विद्यालय अमीरामा के अध्यापक विष्णु धाकड़, सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर ओम प्रकाश शर्मा और आशा सहयोगिनी जूली कुमारी उपस्थित रहे।

अभियान के तहत क्षेत्र में चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी राजकीय एवं निजी सीनियर सेकंडरी विद्यालयों में जाकर बालिकाओं को HPV टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस दौरान बालिकाओं को HPV टीकाकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जा रही है।

बालिकाओं को टीकाकरण के लिए अपने नजदीकी चिकित्सा संस्थान उप जिला चिकित्सालय बड़ी सादड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निकुंभ एवं बोहेड़ा में वैक्सीनेशन कराने के लिए प्रोत्साहित किया गया। बताया गया कि निजी चिकित्सा संस्थानों में HPV टीके की कीमत 4000 से 6000 रुपए तक है, जबकि राज्य सरकार द्वारा यह टीकाकरण निशुल्क किया जा रहा है।

Tags: