समस्तीपुर में 4 अगस्त को दो पंचायतों में लगेंगे सहयोग शिविर, शिकायतों के त्वरित समाधान की पूरी तैयारी

समस्तीपुर के सिंघिया प्रखंड में 04 अगस्त 2026 को हरदिया और नीरपुर भरड़िया पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित होंगे। प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

Update: 2026-07-31 10:59 GMT

तस्वीर में समस्तीपुर के सिंघिया प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीरपुर भरड़िया परिसर में बीडीओ विवेक रंजन (बाएं) अन्य अधिकारियों व स्थानीय लोगों को निर्देश देते नजर आ रहे हैं।

समस्तीपुर जिले के सिंघिया प्रखंड की दो पंचायतों में आमजन की शिकायतों, समस्याओं और सुझावों के समाधान के लिए आगामी 04 अगस्त 2026 (मंगलवार) को सहयोग शिविर आयोजित किए जाएंगे। शिविर के सफल संचालन को लेकर प्रखंड प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रखंड प्रशासन के अनुसार ग्राम पंचायत राज हरदिया में पंचायत भवन हरदिया परिसर में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक सहयोग शिविर आयोजित होगा। वहीं ग्राम पंचायत राज नीरपुर भरड़िया में उत्क्रमित मध्य विद्यालय नीरपुर भरड़िया परिसर में दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक आमजन की शिकायतों, समस्याओं और सुझावों के समाधान के लिए शिविर लगाया जाएगा।

सहयोग शिविर की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विवेक रंजन ने दोनों प्रस्तावित शिविर स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि शिविर का आयोजन निर्धारित समय पर सुव्यवस्थित ढंग से कराया जा सके।

बीडीओ के निर्देश पर दोनों पंचायतों में सहयोग शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार की व्यवस्था की गई है। लाउडस्पीकर और माइकिंग के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे सरकार की विभिन्न योजनाओं से संबंधित अपनी शिकायत, समस्या और सुझाव दर्ज कराने के लिए शिविर से पहले ही पंचायत कार्यालय में आवेदन जमा करें।

इसके साथ ही सहयोग शिविर के सफल आयोजन को लेकर प्रखंड स्तर के सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को पत्र जारी कर आवश्यक सूचना और जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक ग्रामीण शिविर का लाभ उठाकर अपनी समस्याओं का त्वरित समाधान प्राप्त कर सकें।

Tags:    

Similar News