भीलवाड़ा के छोटी हरणी स्थित हनुमान टेकरी में सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के समापन अवसर पर व्यासपीठ पूजन और आरती करते संत-महात्मा एवं श्रद्धालु।

भीलवाड़ा के छोटी हरणी स्थित हनुमान टेकरी पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव का मंगलवार, 17 नवंबर को समापन हुआ। अंतिम दिन वृन्दावन के प्रख्यात कथावाचक एवं गौरक्षक आचार्य महेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने श्रीकृष्ण-सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए सच्ची मित्रता का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि संसार में सच्चे मित्र मिलना दुर्लभ है। मित्रता हो तो भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा जैसी होनी चाहिए। कृष्ण जैसा मित्र जिसके पास हो, वह सुदामा कभी दरिद्र नहीं हो सकता।

श्री टेकरी के बालाजी काठियाबाबा आश्रम में महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा के सानिध्य में आयोजित कथा के अंतिम दिन व्यासपीठ से आचार्य महेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान ने सुदामा के चरणों में चुभा कांटा अपने मुख से निकाला था। वर्तमान समय में ऐसा कौन है, जो मित्र के दुख को बांटने के लिए अपने सुखों का त्याग कर दे। संसार में कई लोग मित्रता की आड़ में कांटे चुभाते हैं, जबकि भगवान गोविन्द दूसरों के कांटे निकालने का कार्य करते हैं। मित्र उसी व्यक्ति को बनाना चाहिए, जिसका मन पवित्र हो। उन्होंने कहा कि वास्तविक दरिद्रता भगवान रूपी धन का अभाव है।

सुदामा चरित्र के प्रसंग में कथावाचक ने बताया कि सच्चा मित्र वही है, जो हर सुख-दुख में साथ खड़ा रहे। कथा में जब दरिद्र सुदामा के द्वारिकाधीश भगवान श्रीकृष्ण से मिलने पहुंचने, भगवान के स्वयं द्वार पर जाकर उनका स्वागत करने और जल के बजाय अपने आंसुओं से सुदामा के चरण धोने का प्रसंग सुनाया गया तो श्रद्धालु भावुक हो उठे। पांडाल में कृष्ण-सुदामा के जयकारे गूंजने लगे।

इस दौरान 'अरे द्वारपालों कन्हैया से कह दो दर पर सुदामा गरीब आ गया है' और 'चावल की पोटली लेकर आए मोहन के द्वार' जैसे भजनों की प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। सात दिवसीय कथा के दौरान बीच-बीच में भजनों की प्रस्तुतियां होती रहीं। भजन शुरू होते ही श्रद्धालु अपनी जगह पर खड़े होकर नृत्य करने लगते थे। अंतिम दिन भी कथा के आरंभ से समापन तक पांडाल में सैकड़ों श्रद्धालु संगीतमय भक्तिरस में डूबे रहे। भजनों पर श्रद्धालुओं ने नृत्य कर अपनी सहभागिता निभाई।

कथा के अंतिम दिन द्वारिका लीला, सुदामा चरित्र और परीक्षित मोक्ष के प्रसंगों का वाचन किया गया। इसके बाद व्यास पूजन और पूर्णाहुति संपन्न हुई। कथा के समापन पर हनुमान टेकरी परिसर में अन्नकूट एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। महाआरती के साथ सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव का विधिवत विश्राम हुआ।

कथा के सूत्रधार महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा ने हनुमानजी महाराज की कृपा से आयोजन सफल होने पर सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कथा पांडाल में पहुंचकर आयोजन को गरिमा प्रदान करने वाले संत-महात्माओं का भी धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भीलवाड़ा के सर्व समाज और हनुमानजी महाराज के सभी भक्तों के सहयोग से यह आयोजन सफल हुआ।

महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा ने आयोजन में जिम्मेदारियां निभाने वाले कार्यकर्ताओं की सेवाओं की सराहना की। इनमें कलश यात्रा प्रभारी रेखाकंवर झाला, प्रेमलता शर्मा और मंजू पोखरना, शोभायात्रा प्रभारी मनोज सोनी, निखिल अग्रवाल, गोवर्धनलाल वैष्णव और प्रिंस सिसोदिया शामिल रहे। पांडाल व्यवस्था का दायित्व अंकित सोमानी और हर्ष राठी ने संभाला, जबकि भोजन व्यवस्था में छोटी हरणी के ग्रामवासियों ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम का मंच संचालन वेदाचार्य पंडित मुकेश शास्त्री ने किया।

कथा की पूर्णाहुति पर व्यासपीठ का पूजन और आरती करने वाले संत-महात्माओं में टीकमगढ़ के महन्त रामदास महाराज, हाथीभाटा आश्रम के महंत संतदास महाराज, महंत बालकदास महाराज, महंत हरिदास, महंत प्रकाशानंद महाराज, महंत लालदास महाराज, संत सरजूदास, संत उपेन्द्रदास, संत दुर्वासादास, संत उमाकांत दास, संत धर्मदास और गोरखनाथ मंदिर पुष्कर के संत गीतानाथ शामिल थे।

आरती में समाजसेवी प्रकाश छाबड़ा, कांतिलाल जैन, पूर्व सभापति मंजू पोखरना, उमराव संचेती, पराक्रम चौधरी, रमेश नेहरिया, सुरेन्द्र डांगी, राजेन्द्र सिंघवी, आशीष पोरवाल, डॉ. उमाशंकर पारीक, आजाद शर्मा, भगवानसिंह चौहान, रणजीतसिंह कारोही, पंडित अशोक शर्मा, छितरलाल लौहार, रेखाकंवर झाला, डॉ. उमेश शुक्ला, पंडित विष्णुप्रसाद भार्गव, रामसेवक कौशिक, गोवर्धनलाल वैष्णव, शांतिलाल चावला, देवीलाल भदाला, तेजसिंह पुरावत, गणपतसिंह पुरावत, समुन्द्रसिंह पुरावत, रामस्वरूप जाट, उदयलाल जाट, शंकर जाट, सत्यनारायाण जाट, बंशीलाल प्रजापत, भरत सोनी और गोपाल चौधरी सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।

इस अवसर पर श्याम श्यामा गौशाला के सदस्यों ने कथावाचक आचार्य महेन्द्र कृष्ण शास्त्री और महन्त बनवारीशरण काठियाबाबा को साफा पहनाकर अभिनंदन किया। बागेश्वरधाम सुंदरकांड मण्डल के सदस्यों ने भी पांडाल व्यवस्था में सेवाएं दीं। श्रीएकलिंग सेवा संस्थान के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कथा श्रवण करने और भंडारे में शामिल होने के लिए छोटी हरणी के साथ भीलवाड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हनुमान टेकरी पहुंचे।

Tags: