राजस्थान जन मंच: मदन राठौड़ को भीलवाड़ा आने का आमंत्रण
| कैलाश सोनी के नेतृत्व में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजस्थान जन मंच के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ से मुलाकात कर भीलवाड़ा आने का न्योता दिया और संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की।
जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय में राजस्थान जन मंच के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का स्वागत किया।
भीलवाड़ा, 17 नवंबर। राजस्थान जन मंच ने जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत-अभिनंदन कर उन्हें भीलवाड़ा आने का न्योता दिया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों पर चर्चा भी हुई।
भाजपा राजस्थान किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं राजस्थान जन मंच के अध्यक्ष कैलाश सोनी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बंगड़ी और भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम का स्वागत किया। सोनी ने तीनों पदाधिकारियों को प्रभु श्रीराम की भव्य एवं दिव्य मूर्ति भेंट कर तथा दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया।
इस अवसर पर विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। साथ ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को भीलवाड़ा आने का निमंत्रण दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष घनश्याम सिंगीवाल, देवेंद्र गोयल, जगदीश सेन, रामचंद्र मूंदड़ा और कमलेश शर्मा भी उपस्थित रहे।