गोपाष्टमी पर भीलवाड़ा विधायक कार्यालय में गौ संरक्षण की मांग को लेकर एकत्रित हुए गौ भक्त।

गोपाष्टमी के अवसर पर गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने और देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर गौ सम्मान अभियान के तहत भीलवाड़ा में व्यापक जनसमर्थन जुटाया गया। इस दौरान सैकड़ों गौ भक्तों ने विधायक कार्यालय पर एकत्रित होकर प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री के नाम सोशल मीडिया के माध्यम से ट्वीट किए और गौ संरक्षण से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद की।

गौ सम्मान आव्हान अभियान के अंतर्गत गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए केंद्रीय गौ सेवा आयोग का गठन करने की मांग उठाई गई। अभियान के समर्थन में भीलवाड़ा विधायक कार्यालय पर जिला समन्वयक एवं विधायक अशोक कुमार कोठारी, परम गौ भक्त सुनील जागेटिया, जिला संत लाल जी महाराज, संभाग प्रभारी नन्द किशोर साहू और जिला प्रभारी जगदीश तेली के सानिध्य में सैकड़ों गौ भक्त एकत्रित हुए।

इस अवसर पर उपस्थित गौ भक्तों ने देश के प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृहमंत्री के नाम ट्वीट कर अभियान की प्रमुख मांगों के समर्थन में अपनी बात रखी। वहीं, देशभर के लाखों गौ भक्तों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से इन मांगों के समर्थन में आवाज उठाई।

कार्यक्रम का संचालन विधायक कार्यालय प्रभारी बाबू लाल टाक ने किया। इस दौरान विधायक कार्यालय पर भगवान सिंह चौहान, निगम के उपमहापौर राधेश्याम सोमानी, देवीलाल गुर्जर, कन्हैया लाल स्वर्णकार, अनिल दाधीच, कैलाश जीनगर, केदार जागेटिया, निजी सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़, छीतर मल गेंगट, गोवर्धन सिंह कटार, संजय राठी, कमल कोठारी, राज कुमार माली, शांतनु दाधीच, डॉ. भवानी शंकर जोशी, दिनेश सुथार, तुषार सेन, बहादुर सिंह पंवार, राहुल नायक, हिमांशु शुक्ला, रवि सिंह हाड़ा, शंभू सिंह, अंशुमान सिंह शक्तावत, अविनाश सिंह, बादल सिंह राठौड़, स्नेहलता, सावित्री नाथानी, कमला कांकरिया, रजनी अग्रवाल, अभय कुमार आचार्य, रेखा मोदी, सुनील माली, श्रवण शर्मा, दिलीप सोनी, प्रिंस जैन, अजय पाराशर, ओम प्रकाश नाथ, ललित सेन, गोविन्द पटवा, सूरज जाट, उत्तम सुखलेचा, आदित्य नारायण जाजपुरा, हार्दिक सोनी, अभिषेक पाराशर और दुर्गा सिंह चौहान सहित अन्य गौ भक्त उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। अभियान के माध्यम से गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गौ संरक्षण एवं संवर्धन के लिए केंद्रीय गौ सेवा आयोग के गठन की मांग को व्यापक स्तर पर उठाया गया।

Tags: