भीलवाड़ा में बुधवार, 18 नवंबर को शहर के कई इलाकों में दोपहर के समय बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से निर्धारित रखरखाव एवं अन्य कार्यों के चलते दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत कटौती की जाएगी। इससे तिलक नगर और नेहरू विहार सहित आसपास के कई आवासीय क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

अ.वि.वि.नि.नि.लि. भीलवाड़ा के सहायक अभियंता हरीश कुमार टेलर ने बताया कि 18 नवंबर को 33/11 केवी तिलक नगर ग्रिड और नेहरू विहार ग्रिड से संबंधित क्षेत्रों में दोपहर 03 बजे से 05 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।

इस दौरान तिलक नगर के सभी सेक्टर, कृष्ण कुंज, रिद्धि सिद्धि एनक्लेव, आदर्श विहार, गोकुल विहार, राधे नगर, श्री विहार, इम्पीरियल प्राइम, आदर्श नगर, भवानी नगर, अपना घर योजना, मदीना कॉलोनी, भूरा विहार, दादा बाड़ी, बकता बाबा रोड, सिद्धिविनायक हॉस्पिटल, कोली मोहल्ला, धान मंडी, पंचमुखी दरबार, तेजाजी चैक, खटीक मोहल्ला, जूनावास, शीतला माता मंदिर, ईरास, ओम नगर, अलीजा नगर, हैलेड, रिंग रोड, सदर थाना और देव छाया क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके अलावा नेहरू विहार के सभी सेक्टरों और आसपास के संबंधित क्षेत्रों में भी निर्धारित समय तक बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार, इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को 18 नवंबर को दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक विद्युत कटौती का सामना करना पड़ेगा।

Tags: