लायंस क्लब टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, सेवा कार्यों का हुआ विस्तार

लायंस क्लब टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, सेवा कार्यों और नए एमजेएफ सदस्यों की घोषणा से समारोह खास बना।

Update: 2026-07-28 09:53 GMT

तस्वीर में होटल पीएफसी गार्डन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान लायंस क्लब भीलवाड़ा टेक्सटाइल सिटी के पदाधिकारी और सदस्य नजर आ रहे हैं।

लायंस क्लब भीलवाड़ा टेक्सटाइल सिटी के सत्र 2026-27 की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह होटल पीएफसी गार्डन में संस्कार एवं सेवा की भावना से ओतप्रोत वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में नई टीम ने सेवा, संस्कार और सामाजिक दायित्वों के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।

लायंस क्लब टेक्सटाइल सिटी भीलवाड़ा के पीआरओ प्रमोद कुमार डाड ने बताया कि समारोह में पदस्थापना अधिकारी एमजेएफ पीडीजी लॉयन श्यामसुंदर मंत्री ने नव निर्वाचित अध्यक्ष सत्यनारायण मंत्री, सचिव प्रकाश जोशी, कोषाध्यक्ष रमेश काकरवाल सहित क्लब की नवीन कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को संस्कार विधि से शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा के पूजन और कलश स्थापना के साथ हुई। पदस्थापना अधिकारी लॉयन श्यामसुंदर मंत्री ने अपनी विशिष्ट एवं प्रेरणादायी शैली में सभी पदाधिकारियों को पूरे वर्ष संस्कार, सेवा, समर्पण एवं सामाजिक दायित्वों के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का संकल्प कराया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ निशांत जैन रहे। विशिष्ट अतिथियों के रूप में पीडीजी दिलीप तोषनीवाल, संभागीय अध्यक्ष पवन पवार एवं क्षेत्रीय अध्यक्ष कैलाश काबरा उपस्थित रहे। समारोह में विभिन्न लायंस क्लबों से आए पदाधिकारी, क्लब सदस्य, विशिष्ट अतिथि एवं शहर के अनेक गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

शपथ ग्रहण समारोह के साथ क्लब ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए 35 विधवा एवं पराश्रित बहनों को एक माह के उपयोग का संपूर्ण राशन किट वितरित किया। इस सेवा कार्य की उपस्थित अतिथियों ने सराहना करते हुए क्लब के सेवा कार्यों की प्रशंसा की।

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नवीन कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि क्लब आगामी वर्ष में सेवा, संस्कार एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करेगा।

इस अवसर पर वर्ष पर्यन्त सेवाकार्य करने वाले सदस्यों का प्रान्तपाल लॉयन डॉ. निशांत जैन ने प्रान्तीय पीन से सम्मान किया। कार्यक्रम में 4 नए मेंबर एवं 5 एमजेएफ की घोषणा की गई।

एमजेएफ बनने वाले सदस्यों में लायन अनिल गग्गड़, लायन विजय डाड, लायन कैलाश काबरा, लायन चांदमल सोमानी एवं लायन जितेंद्र सालेचा शामिल रहे। लॉयन श्यामसुंदर मंत्री ने लॉयन अनिल गग्गड़ का संस्कार दिवस मनाने एवं चांदमल सोमानी का सत्र 24-25 में चारभुजा में शानदार केबिनेट मीटिंग आयोजित करने के लिए सम्मान पत्र प्रदान कर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम के अंत में क्लब के पूर्व अध्यक्ष लॉयन अनिल गग्गड़ ने सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने समारोह को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Tags:    

Similar News