तस्वीर में गंगापुर उपखंड कार्यालय में अधिकारियों और स्थानीय लोगों की बैठक के दौरान सरपंच पद के आरक्षण की प्रक्रिया का जायजा लेते हुए लोग नजर आ रहे हैं।   

गंगापुर/भीलवाड़ा। गंगापुर उपखंड क्षेत्र की 30 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए आरक्षण की संशोधित एवं अंतिम सूची गुरुवार 24 सितंबर 2026 को जारी कर दी गई। उपखंड अधिकारी एवं निर्वाचन अधिकारी विवेक गुर्जर के अनुसार सरपंच पदों का आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से निर्धारित किया गया है।

जारी अंतिम सूची के अनुसार गुढ़ा, मेंघरास और सोनीयाणा ग्राम पंचायतों में सरपंच पद अनुसूचित जाति (SC) के लिए आरक्षित किया गया है। महेंद्रगढ़ और अरनिया ग्राम पंचायतों को अनुसूचित जाति महिला (SC महिला) के लिए आरक्षित किया गया है। ढोसर ग्राम पंचायत अनुसूचित जनजाति महिला (ST महिला), जबकि सरगांव ग्राम पंचायत अनुसूचित जनजाति (ST) के लिए आरक्षित है।

पोटला और चावंडिया ग्राम पंचायतों में सरपंच पद OBC वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। नांदशा, सालेरा और मांझावास ग्राम पंचायतों को OBC महिला के लिए आरक्षित किया गया है।

कोशिथल, डेलाना, खांखला, भरक, सहाड़ा, चीड़खेड़ा, उल्लाई, सुरावास और नेगड़िया का खेड़ा ग्राम पंचायतों में सरपंच पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं गणेशपुरा, आमली, कांंगणी, गोवलिया, भुणास, सातलियास, शिवरति और लाखोला ग्राम पंचायतों को सामान्य वर्ग के लिए रखा गया है। उम्मेदपुरा ग्राम पंचायत OBC वर्ग के लिए आरक्षित की गई है।

उपखंड अधिकारी विवेक गुर्जर ने बताया कि आरक्षण की सूची लॉटरी प्रक्रिया के माध्यम से तैयार की गई है। आरक्षण को लेकर किसी भी व्यक्ति को आपत्ति हो तो वह सूची जारी होने के सात दिवस के भीतर उपखंड कार्यालय, गंगापुर में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर सकता है।

प्रशासन की ओर से संशोधित एवं अंतिम सूची जारी होने के बाद अब संबंधित ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के संभावित दावेदारों और ग्रामीणों के बीच चुनावी गतिविधियां तेज होने की संभावना है। सरपंच पद का आरक्षण तय होने के साथ ही विभिन्न पंचायतों में चुनावी समीकरण भी बदल गए हैं।

Tags: