तस्वीर में राजेंद्र मार्ग स्कूल के बैठे विद्यार्थियों के सामने खड़े बीजेएस सदस्य और शिक्षक।

भारतीय जैन संगठना, भीलवाड़ा चैप्टर के मेन विंग एवं वुमेन विंग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र मार्ग में शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय के आठ होनहार विद्यार्थियों को पारितोषिक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया, वहीं करीब 30 शिक्षकों का ओपरणा एवं श्रीफल द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल कोठारी ने की। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष जितेंद्र डांगी, मार्गदर्शक रामसिंह चौधरी, आर.के. जैन, इंद्रसिंह संचती, अनिल सिसोदिया, महिला विंग अध्यक्षा मधु लोढ़ा, महामंत्री किरण सेठी, निर्मला बुंलिया, सुनीता पीपाड़ा, इंदु चौधरी, रीना सिसोदिया एवं नीलम डागलिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

संरक्षक आर.एल. टूकलिया की ओर से सभी चयनित विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन मंत्री किरण सेठी ने किया। समारोह में शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र सिंह गहलोत ने भारतीय जैन संगठना का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जुड़े रहने एवं सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। कार्यक्रम में विद्यालय व्याख्या अर्चना जैन का सहयोग रहा। समारोह में विद्यार्थियों के प्रोत्साहन और शिक्षकों के सम्मान के माध्यम से शिक्षा के प्रति सम्मान की भावना को प्रमुखता से अभिव्यक्त किया गया।

Tags: