देवरिया बालाजी गौशाला में सचिन पायलट के जन्मदिवस पर बैनर के सामने खड़े लोग।

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट के 49वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को भीलवाड़ा स्थित देवरिया बालाजी गौशाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गौ-सेवा कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यकर्ताओं ने गौशाला में गायों को हरा चारा खिलाकर सचिन पायलट के उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) सदस्य राजेश चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता देवरिया बालाजी गौशाला परिसर में एकत्रित हुए। कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ भाव से गौ-सेवा का संकल्प लिया। साथ ही पूरे वर्ष जिले की विभिन्न गौशालाओं में निरंतर गौ-सेवा अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

कार्यक्रम में ओंकार माली, नन्दराम जाट, एडवोकेट कैलाश आगाल, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष भावेश पुरोहित, पालड़ी सरपंच गोपाल जाट, एडवोकेट गोपाल जाट, राजेश डीडवानिया, रजत सुवालका, पन्नालाल, सुनील दत्त शर्मा, एडवोकेट सुरेश व्यास, शिवराज वैष्णव, गणेश शर्मा, प्रदीप सिंह एवं प्रदीप प्रजापत सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सचिन पायलट के जन्मदिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम गौ-सेवा के संकल्प के साथ संपन्न हुआ, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वर्षभर जिले की विभिन्न गौशालाओं में सेवा अभियान जारी रखने का निर्णय लिया।

Tags: