भीलवाड़ा में संकट मोचन हनुमान मंदिर के बाहर पथ संचलन का स्वागत करते वनवासी कल्याण परिषद के लोग।

भीलवाड़ा में राष्ट्र सेविका समिति के पथ संचलन का वनवासी कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने संकट मोचन हनुमान मंदिर के बाहर भव्य स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम्, जय शिवा सरदार की जय और राणा प्रताप की जय के नारों से वातावरण गुंजायमान हो उठा। परिषद के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर पथ संचलन का अभिनंदन किया।

वनवासी कल्याण परिषद के जिला उपाध्यक्ष कैलाश सोनी ने बताया कि 25 अक्टूबर को आयोजित स्वागत कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संकट मोचन हनुमान मंदिर के बाहर राष्ट्र सेविका समिति के पथ संचलन के पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर वनवासी कल्याण परिषद के नगरीय प्रमुख रामप्रकाश अग्रवाल, दिवाकर जावा, पदम जैन, गुणमाला अग्रवाल, ज्ञानचंद जैन, रूपलाल अजमेरा, कमल गोखरू, कन्हैयालाल मूंदड़ा, ओम प्रकाश गंदोडिया, सत्यनारायण सोमानी, भागचंद बाहेती, बाबूलाल शर्मा और महेश खंडेलवाल सहित वनवासी कल्याण परिषद के पदाधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर राष्ट्र सेविका समिति के पथ संचलन का भव्य स्वागत-अभिनंदन किया।

Tags: