भीलवाड़ा। तिलस्वा और भुंजरकला में शनिवार, 24 अक्टूबर को विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण पंप हाउस से पंपिंग बंद हो गई है। इसके चलते आरोली स्थित जल शोधन संयंत्र (WTP) पर जलापूर्ति प्रभावित हुई है। इसका असर 25 अक्टूबर, रविवार को भीलवाड़ा शहर सहित जिले की पेयजल आपूर्ति पर पड़ेगा।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के परियोजना खंड-प्रथम, भीलवाड़ा के अधिशाषी अभियंता सिद्धार्थ टाक ने सूचित किया है कि तिलस्वा एवं भुजरकला पंप हाउस से पंपिंग बंद होने के कारण जलापूर्ति व्यवस्था प्रभावित हुई है।

उन्होंने बताया कि 25 अक्टूबर, रविवार को प्रातःकाल भीलवाड़ा शहर सहित भीलवाड़ा जिले में जलापूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। वहीं, रविवार शाम को जलापूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से उत्पन्न इस स्थिति के कारण जिले के उपभोक्ताओं को सुबह पानी की आपूर्ति नहीं मिलेगी, जबकि शाम को भी जलापूर्ति सामान्य रूप से प्रभावित रहेगी।

Tags: