भीलवाड़ा के ट्रेड फेयर में यूनेस्को एसोसिएशन पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत कर सम्मानित किया।   

भीलवाड़ा में करवा चौथ ट्रेड फेयर 2026 के दूसरे दिन महिलाओं की खरीदारी और पारंपरिक परिधानों में रैंप वॉक ने आयोजन को खास बना दिया। जिला यूनेस्को एसोसिएशन एवं इंस्पायर्ड जीआर स्टार इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय ट्रेड फेयर में शहर के कई संगठनों के पदाधिकारियों ने शिरकत की। शहरवासियों ने मेले का आनंद लेने के साथ खरीदारी भी की।

जिला यूनेस्को एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित अग्रवाल ने बताया कि करवा चौथ ट्रेड फेयर के दूसरे दिन आर.के. आर.सी. माहेश्वरी संस्थान के अध्यक्ष बबलू लाहोटी, उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल सोडानी, सचिव राजेन्द्र पोरवाल, कोषाध्यक्ष सशील बिड़ला, वरिष्ठ नागरिक संस्थान के अध्यक्ष मदन लाल खटोड़, पूर्व सभापति मधु जाजू, जवाहर फाउण्डेशन के प्रभारी रजनीश वर्मा, गुरूकृपा इलेक्ट्रीकल्स के सीईओ सत्यनारायण माली, विवाह ज्वेलरी के सीईओ राहुल सूर्या, बहुरानी ब्यूटीवर्ल्ड की बिनू चौहान, भाग्यश्री फैशन की अक्षिता सोनी और रॉयल टच मैकओवर की खुशबू कंवर राठौड़ सहित कई संगठनों के पदाधिकारियों ने मेले में भाग लिया।

ट्रेड फेयर में पहुंचे अतिथियों और आगंतुकों का स्वागत एवं सम्मान स्टेट फेडरेशन ऑफ यूनेस्को एसोसिएशन इन राजस्थान के प्रदेश संयोजक गोपाल लाल माली, जिला यूनेस्को एसोसिएशन के सचिव जगदीश चन्द्र मून्दड़ा और कमलेश जाजू ने किया।

आयोजन संयोजक साधना मेलाना ने बताया कि भीलवाड़ा शहर की आरसी व्यास कॉलोनी स्थित माहेश्वरी भवन में फैशन आइकन जया चौहान के नेतृत्व में करवा चौथ थीम पर महिलाओं के लिए दूसरा सेशन आयोजित किया गया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से रैंप वॉक की। प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास और पारंपरिक परिधानों के माध्यम से कार्यक्रम में भागीदारी निभाई।

सोमवार को सजेगा ग्रैंड फिनाले का मंच

फैशन आइकन जया चौहान ने बताया कि सोमवार, 26 अक्टूबर को भीलवाड़ा में ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा। इसमें रैंप शो और ब्यूटी पेजेंट के जरिए प्रतिभागियों का हुनर और खूबसूरती देखने को मिलेगी। समापन समारोह में मिसेज करवाचौथ क्वीन 2026 का चयन किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। तीन दिवसीय करवा चौथ ट्रेड फेयर का समापन ग्रैंड फिनाले और सम्मान समारोह के साथ होगा।

Tags: