भीलवाड़ा में पांच लाख रुपये लेकर शादी कराने और दो बच्चों की मां को कथित तौर पर दूसरे युवक के हाथों बेचने का गंभीर मामला सामने आया है। गठीला का खेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को पाली जिले के एक युवक के साथ मिलकर बेचने, लाखों रुपये के जेवरात हड़पने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक के समक्ष परिवाद प्रस्तुत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

2021 में पांच लाख रुपये लेकर कराया था विवाह

पुलिस अधीक्षक को दिए परिवाद में अनिल नाथ पुत्र श्रवण नाथ निवासी जीण माता श्रवण नगर, गठीला का खेड़ा ने बताया कि वर्ष 2021 में कुछ लोगों ने आपसी मिलीभगत से उससे पांच लाख रुपये लेकर सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार सुगना नाथ से उसका विवाह कराया था। शादी के बाद सुगना उसके साथ पत्नी के रूप में रहने लगी। दोनों के दो बच्चे हैं, जिनकी उम्र पांच और तीन वर्ष है।

रक्षाबंधन पर पीहर जाने के बाद नहीं लौटी पत्नी

अनिल नाथ के अनुसार वर्ष 2025 में रक्षाबंधन के दौरान सुगना पीहर जाने की बात कहकर घर से निकली थी। वह अपने साथ पाव भर चांदी की पायल, सोने की फीणी, चांदी की चार चूड़ियां और एक तोला सोने के टॉप्स भी ले गई थी। काफी समय तक वापस नहीं लौटने पर पति ने उससे संपर्क करने का प्रयास किया। आरोप है कि हर बार उसे यह कहकर टाल दिया गया कि सुगना वहीं रह रही है और बाद में वापस आ जाएगी।

पाली के युवक के साथ मिलकर बेचने का गंभीर आरोप

परिवाद में बताया गया कि दो-तीन दिन पहले अनिल को जानकारी मिली कि उसकी पत्नी सुगना को कथित तौर पर अशोक नाथ निवासी केरड़ी, जिला पाली के साथ मिलकर बेच दिया गया है। आरोप है कि अशोक नाथ ने सुगना को खरीदकर अपने पास रख लिया।

पांच लाख रुपये लेने की बात कहकर धमकाने का आरोप

पीड़ित का आरोप है कि जब उसने इस घटनाक्रम को लेकर संबंधित लोगों से सवाल-जवाब किए तो उसे धमकियां दी गईं। परिवाद के मुताबिक, आरोपियों ने कथित तौर पर कहा कि पांच लाख रुपये ले लिए हैं और वे उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकते। अधिक पूछताछ करने पर जान से मारने और जेवरात खुर्द-बुर्द करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

इन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग

अनिल नाथ ने अपने परिवाद में देवनाथ पुत्र मोहन नाथ, जानू नाथ पुत्र मोहन नाथ और अशोक नाथ पुत्र देवनाथ, सभी निवासी थाना खीमाड़ा, गाती, बागोल, जिला पाली; मथुरा देवी पत्नी जगदीश नाथ, निवासी वाली, थाना वाली, जिला पाली; नाग नाथ निवासी रोहिड़ा, थाना वाली, जिला पाली; मांगु नाथ पुत्र नाग नाथ और दरीया पत्नी मांगु नाथ, दोनों निवासी रोहिड़ा, थाना वाली, जिला पाली; सुगना नाथ पुत्री देवनाथ, निवासी थाना खीमाड़ा, गाती, बागोल, जिला पाली; सदा नाथ, अशोक नाथ पुत्र सदा नाथ और प्रकाश नाथ पुत्र सदा नाथ, तीनों निवासी थाना खीमाड़ा, केरड़ी, जिला पाली के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पीड़ित ने पुलिस थाना सिटी कोतवाली के माध्यम से मामले में कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

पुलिस जांच से सामने आएगी आरोपों की सच्चाई

इस मामले में एक ओर पांच और तीन वर्ष के दो बच्चों के भविष्य का सवाल है, वहीं दूसरी ओर पत्नी को बेचने, लाखों के जेवरात हड़पने और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिवाद में वर्ष 2021 में पांच लाख रुपये लेकर शादी कराने और वर्ष 2025 में रक्षाबंधन के दौरान पत्नी के पीहर जाने के बाद वापस नहीं लौटने का घटनाक्रम दर्ज कराया गया है। फिलहाल ये सभी आरोप परिवाद में लगाए गए हैं। पांच लाख रुपये लेकर विवाह कराने, महिला को दूसरे व्यक्ति को बेचने और जेवरात हड़पने के आरोपों की 

Tags: