भीलवाड़ा जिले के भोपतपुरा गांव में खेत पर मूंगफली की फसल की रखवाली करने गए 65 वर्षीय बुजुर्ग किसान की जहरीले जंतु के काटने से मौत हो गई। घटना रविवार की है। किसान की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

बिजौलिया थाने के सहायक उपनिरीक्षक (ASI) सुनील कुमार ने बताया कि भोपतपुरा निवासी गोरु (65) पुत्र उदा बंजारा रविवार को अपने खेत पर मूंगफली की फसल की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान खेत में किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और इस घटना में उनकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस मौत के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

Tags: