तस्वीर में भीलवाड़ा के सूचना केंद्र स्थित बजरंगी चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री चंद्र सिंह जैन और अन्य पदाधिकारी नजर आ रहे हैं।

भीलवाड़ा में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में ’अखंड भारत दिवस’ सप्ताह के तहत आयोजित कार्यक्रम में भारत को पुनः ’अखंड भारत’ बनाने और देश को आतंकवाद मुक्त करने का संकल्प लिया गया। यह आयोजन 14 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक सेवा, संपर्क और जन-जागरण अभियान के रूप में किया जा रहा है।

भीलवाड़ा तहसील अध्यक्ष पहलवान मोनू सेन एवं महानगर अध्यक्ष अभिषेक तंबोली के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान के तहत सूचना केंद्र स्थित बजरंगी चौराहे पर अखंड भारत माता का विधि-विधान से पूजन एवं महाआरती संपन्न हुई।



कार्यक्रम के मुख्य वक्ता केंद्रीय मंत्री चंद्र सिंह जैन ने उपस्थित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को भारत को पुनः ’अखंड भारत’ बनाने तथा देश को आतंकवाद मुक्त करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने सनातन समाज को एकजुट करने और मजबूत संगठन निर्माण के लिए ’हनुमान चालीसा शक्ति केंद्र’ सक्रिय रूप से संचालित करने का आव्हान किया।

कार्यक्रम में अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष गोपाल लाल तेली, जिला महामंत्री रामदेव बेरवा, जिला कोषाध्यक्ष राजकुमार काबरा, जिला मंत्री महावीर कुमावत, जिला उपाध्यक्ष कालू जोशी, राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष रितेश गुर्जर, राष्ट्रीय किसान परिषद जिलाध्यक्ष विमल सिंह चौहान, जिला महामंत्री पहलवान बंटी, जिला उपाध्यक्ष सोनू पहाड़िया सहित राष्ट्रीय मजदूर परिषद जिलाध्यक्ष पूरणमल हिन्दू, राष्ट्रीय व्यापार परिषद जिलाध्यक्ष शिवम अजमेरा, राष्ट्रीय बजरंग दल महानगर अध्यक्ष पहलवान दिनेश सैनी, महानगर उपाध्यक्ष विनोद बजरंगी, विनय विष्णावत, शाहपुरा विधानसभा अध्यक्ष दीपक वैष्णव, वीनू कुमार, सांवर विष्णावत, सांवर डांगी और राहुल वर्मा सहित सभी आयामों के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष विनोद गाडरी, विमेश रांका, महेंद्र मेहता, जितेंद्र गुर्जर, बनवारी गाडरी, पूरण गाडरी, पवन व्यास, निखिल शर्मा, नितिन शर्मा, किशन भाट, सूरज प्रजापत, दिलीप यादव, मोनू शर्मा, नवीन माली, सुरेश दरोगा, हेमू चौहान, ओम गुर्जर, सूरज गाडरी, निलेश जांगिड़, आयुष पुरोहित, राहुल जाट, यदुवेन्द्र सिंह, महिपाल चौधरी, लोकपाल प्रजापत, प्रकाश मेहरा, बबलू गाडरी, राहुल गाडरी, रघुवीर गाडरी और हेमंत सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भारत को अखंड व सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

भीलवाड़ा में 14 अगस्त से 21 अगस्त 2026 तक चल रहे ’अखंड भारत दिवस’ सप्ताह के तहत आयोजित यह कार्यक्रम सेवा, संपर्क और जन-जागरण अभियान के रूप में जारी है, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अखंड एवं सशक्त भारत के संकल्प के साथ भागीदारी की।

Tags: