तस्वीर में डीग नगर परिषद में पार्षद गौरव सोनी के नेतृत्व में सभापति अर्पित गुप्ता को ज्ञापन सौंपते हुए लोग नजर आ रहे हैं।

डीग में वार्ड नम्बर 30 के पार्षद गौरव सोनी के नेतृत्व में मंगलवार, 29 सितंबर को नगर परिषद के सभापति अर्पित गुप्ता को ज्ञापन सौंपकर शहर में कचरे के ढेर हटाने और नियमित सफाई की मांग की गई।

ज्ञापन में बताया गया कि डीग शहर में हनुमान बगीची नई सड़क एवं केदार पालीवाल के पास काफी समय से कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इसके चलते आसपास गंदगी और दुर्गंध का वातावरण बना हुआ है।

ज्ञापन में कहा गया कि उक्त स्थान के पास मंदिर स्थित है, जहां प्रतिदिन श्रद्धालुओं का पूजा-अर्चना के लिए आवागमन रहता है। ऐसे धार्मिक एवं सार्वजनिक स्थल के आसपास कूड़े के ढेर लगे होने से श्रद्धालुओं को काफी परेशानी होती है।

पार्षद गौरव सोनी ने हनुमान बगीची एवं केदार पालीवाल के पास लगे कचरे के ढेर तत्काल हटवाने, उक्त स्थान की साफ-सफाई करवाने तथा नियमित रूप से कूड़ा उठाने की मांग की है। ज्ञापन के माध्यम से नगर परिषद से इन स्थानों पर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी गई।

Tags: