भुसावर में दो दिन बिजली कटौती का अलर्ट, 15 नवंबर को 6 घंटे बंद रहेगी विद्युत आपूर्ति
एमआईबीएफ और भुसावर द्वितीय फीडर पर विद्युत लाइनों व उपकरणों के रखरखाव व मरम्मत कार्य के चलते उपभोक्ताओं को निर्धारित समय तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
Update: 2026-11-13 11:08 GMT
भुसावर में विद्युत उपभोक्ताओं को दो दिन बिजली आपूर्ति बाधित होने की सूचना जारी की गई है। भुसावर जीएसएस से निकलने वाले एमआईबीएफ फीडर और भुसावर द्वितीय फीडर पर रखरखाव एवं मरम्मत कार्य के चलते निर्धारित समय तक बिजली बंद रहेगी।
विद्युत निगम की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 14 नवंबर एवं 15 नवंबर 2026 को विद्युत लाइनों और उनसे संबंधित उपकरणों का रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस कार्य के तहत 15 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
कनिष्ठ अभियंता जयपुर डिस्कॉम बलभगढ़ की ओर से जारी सूचना में बताया गया है कि निर्धारित समय के दौरान रखरखाव एवं मरम्मत कार्य किया जाएगा। विद्युत निगम ने इस दौरान उपभोक्ताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आमजन से निर्धारित समय में सहयोग करने की अपील की है।