भुसावर: पीएम श्री विद्यालय में किशोरी सशक्तिकरण मेला आयोजित
छात्राओं ने रचनात्मक गतिविधियों और स्टॉलों के जरिए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।
तस्वीर में विद्यालय परिसर में छात्राएं और शिक्षक प्रदर्शनी स्टॉलों के पास खड़े दिखाई दे रहे हैं।
भुसावर में पीएम श्री जगन्नाथ पहाड़िया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में 6 अक्टूबर मंगलवार को किशोरी सशक्तिकरण मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों और आकर्षक स्टालों के माध्यम से अपनी प्रतिभा, हुनर और सृजनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने अपने हुनर के जरिए महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का संदेश दिया।
भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर के पीएम श्री जगन्नाथ पहाड़िया उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किशोरी सशक्तिकरण मेला कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ प्रधानाचार्य धर्म सिंह मीना की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में व्याख्याता आशा शर्मा ने दीप प्रज्वलन किया।
प्रभारी कपिल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीएम श्री योजना के तहत विद्यालयों में छात्रों की पढ़ाई के साथ उन्हें रचनात्मक एवं व्यवहारिक गतिविधियों से जोड़ने के उद्देश्य से किशोरी सशक्तिकरण मेले का आयोजन किया गया। मेले में छात्राओं ने विभिन्न स्टालों और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में उप प्रधानाचार्य कालीचरण, गीता कुमारी, रेनू शर्मा, मुकेश चंद और अंजू के अलावा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। विद्यालय में आयोजित इस मेले ने छात्राओं की रचनात्मकता और व्यवहारिक प्रतिभा को मंच देने के साथ महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता का संदेश प्रस्तुत किया।