भुसावर: 'भारत को जानो' क्विज 27 सितंबर को, 21 स्कूलों की 37 टीमें लेंगी भाग
भारत विकास परिषद की साधारण सभा में फैसला, जूनियर और सीनियर वर्ग की विजेता टीमें प्रांत स्तर पर भुसावर का करेंगी प्रतिनिधित्व।
तस्वीर में भुसावर में भारत विकास परिषद की साधारण सभा की बैठक के दौरान उपस्थित सदस्य दिख रहे हैं।
भुसावर में भारत विकास परिषद् की स्थानीय शाखा की साधारण सभा की बैठक कल देर सांय निजी भवन पर आयोजित हुई। बैठक में ‘भारत को जानो’ क्विज प्रतियोगिता के प्रथम चरण की शाखा स्तरीय प्रश्न मंच प्रतियोगिता 27 सितम्बर को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
शाखा संरक्षक देवकीनंदन सोनी व मनीष मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित साधारण सभा में प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता प्रभारी हेमन्त पाण्डेय व परीक्षा नियंत्रक राजेश गोयल के नेतृत्व में शाखा स्तरीय प्रश्न मंच (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन कस्बे के हरिरमण फार्म हाउस में 27 सितम्बर को किया जाएगा।
प्रतियोगिता में भुसावर क्षेत्र के 21 विद्यालयों की जूनियर व सीनियर वर्ग में कुल 37 टीमें भाग लेंगी। क्विज प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान हासिल करने वाली जूनियर व सीनियर वर्ग की टीम प्रान्त स्तरीय ‘भारत को जानो’ प्रतियोगिता में भुसावर शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी।
बैठक में विजय सिंघल, बृजेश जिन्दल, रूपकिशोर सैन, ताराचंद गोयल, पवन अग्रवाल, नित्यानंद पांडेय, अशोक शर्मा, उमेश सिंघल, बलदेव सैन आदि मौजूद रहे।