डीग नगर परिषद कार्यालय में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पर्चा वापस लेते प्रत्याशी।

डीग। नगर परिषद चुनाव के परिणाम सामने आने के बाद सभापति पद को लेकर तेज हुई राजनीतिक गतिविधियों के बीच गुरुवार को बड़ा बदलाव सामने आया। डीग नगर परिषद के सभापति पद के लिए तीन दावेदारों ने नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की थी। गुरुवार को डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगंबर सिंह की समझाइश के बाद निर्दलीय उम्मीदवार मालती देवी और राहुल लवानिया ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए।

डीग नगर परिषद के सभापति पद के लिए बुधवार को तीन उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था। इसके बाद सभापति पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई थीं। गुरुवार को मालती देवी और राहुल लवानिया ने उपखंड अधिकारी अमित कुमार मीणा के समक्ष अपने नामांकन पत्र वापस लिए।

नामांकन वापस होने के बाद सभापति पद के लिए केवल भाजपा के उम्मीदवार अर्पित गुप्ता ही मैदान में रह गए। इसके चलते अर्पित गुप्ता को डीग नगर परिषद का सभापति निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

गुरुवार को नगर परिषद डीग में डीग-कुम्हेर विधायक डॉक्टर शैलेश दिगंबर सिंह की उपस्थिति में राहुल लवानिया और मालती देवी ने सभापति पद से अपना पर्चा वापस लिया। दोनों निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन वापस लेने के बाद सभापति पद पर अर्पित गुप्ता के निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हुआ।

Tags: