तस्वीर में जवाहर नवोदय विद्यालय के विद्यार्थी और अतिथि यूथ पार्लियामेंट मंच पर समूह में उपस्थित हैं।

भुसावर उपखंड क्षेत्र के गांव छोंकरवाड़ा कलां स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में मंगलवार को यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवा विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से आगामी युवा पीढ़ी को समाज में व्याप्त बुराइयों और व्यसन से बचने का आह्वान किया।

विद्यालय के प्राचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय संस्था में प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी मंगलवार को यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने कविता एवं गानों के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया।

यूथ पार्लियामेंट कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का विद्यालय के प्राचार्य ने साफा एवं बुके देकर सम्मान किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के माध्यम से युवा पीढ़ी को समाज में व्याप्त बुराइयों एवं व्यसन से दूर रहने का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल, सरपंच प्रतिनिधि नरेन्द्र जाटव, जिपस किशनसिंह, इंडेन गैस एजेंसी संचालक हरवीर सिंह नया गांव, भाजपा ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष हरवीर बाछरैन, युवा समाजसेवी बबलू चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Tags: