चेतन विद्या मंदिर में नए वाटर कूलर के पास खड़े भामाशाह अनिल शर्मा और स्कूल स्टाफ.

भुसावर। कस्बे के चेतन विद्या मन्दिर में बच्चों को ठण्डा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भामाशाह अनिल कुमार शर्मा ने वाटर कूलर दान किया। विद्यालय की ओर से उनके इस सहयोग के लिए सम्मान कर आभार जताया गया।

विद्यालय के श्याममोहन शर्मा, सुरेश सैनी आदि ने बताया कि विद्यालय की गतिविधियों से प्रभावित होकर भामाशाह अनिल कुमार शर्मा ने बच्चों के लिए वाटर कूलर भेंट किया है। इससे विद्यालय में बच्चों को ठण्डा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। सहयोग के लिए विद्यालय स्टाफ की ओर से भामाशाह अनिल कुमार शर्मा का सम्मान किया गया।

इस अवसर पर अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि बच्चों के लिए वाटर कूलर भेंट कर उन्हें बहुत अच्छा अनुभव हुआ है। आगे भी बच्चों के हित के लिए वे विद्यालय से जुड़े रहेंगे और हमेशा सहयोग की भावना रखेंगे।

कार्यक्रम के दौरान भामाशाह अनिल कुमार के साथ राजवीर सिंह, निरंजन, सुमित सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। वाटर कूलर के सहयोग से विद्यालय में बच्चों के लिए ठण्डे पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

Tags: