भरतपुर: भुसावर के GB कॉलेज में शिक्षक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रीय सेवा योजना की दोनों इकाइयों द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित किया गया।
तस्वीर में भुसावर के जीबी कॉलेज में आयोजित शिक्षक दिवस कार्यक्रम का दृश्य दिख रहा है।
भुसावर। भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर के हिण्डौन सड़क मार्ग पर नयावास के पास स्थित स्थानीय जीबी कॉलेज में 5 सितंबर, शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम जीबी कॉलेज में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं इकाई द्वितीय के अंतर्गत आयोजित किया गया।
इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। भाषण के माध्यम से सभी स्वयंसेवकों ने शिक्षकों के प्रति आभार और सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि शिक्षक हमारे जीवन के अंधकार रूपी अज्ञानता को दूर कर उसे ज्ञान के प्रकाश से भरते हैं।
भाषण प्रतियोगिता में क्षमा कुमारी ने प्रथम, कनक कुमारी ने द्वितीय एवं मुस्कान सैनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के माध्यम से शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना व्यक्त की गई।
जीबी कॉलेज महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उर्वशी पाराशर एवं इकाई द्वितीय के अधिकारी विनोद कुमार शर्मा, मोहनसिंह सहित समस्त महाविद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों की सहभागिता ने शिक्षक दिवस आयोजन को विशेष रूप दिया।