तस्वीर में शंख से लड्डू गोपाल की प्रतिमा पर दूध से अभिषेक किया जा रहा है।

डीग, 4 सितंबर। डीग जिले के कस्बा सीकरी स्थित सेवल मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मंदिर में विशेष फूल बंगला झांकी, झूलन उत्सव, महा अभिषेक, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं गीता कॉन्टेस्ट के विजेता विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

सेवल मंदिर की जमुना जीवन कृष्ण दास ने बताया कि सीकरी एवं आसपास के गांवों के बच्चों ने आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और मंदिर की व्यवस्थाओं में सक्रिय भागीदारी निभाई। जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों की सहभागिता विशेष रूप से रही।


गीता कॉन्टेस्ट में संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर सीकरी की लक्ष्मी प्रजापत और गोविंदगढ़ की साक्षी सैनी रहीं। दोनों को 51 से रुपए प्रदान किए गए। इसके साथ ही द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मंदिर में आयोजित फूल बंगला झांकी, झूलन उत्सव और महा अभिषेक के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जन्माष्टमी आयोजन को विशेष रूप दिया। कार्यक्रम में सीकरी एवं आसपास के गांवों के बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही और पूरा आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

Tags: