कुशलपाल प्रजापति बने राजस्थान वेटलिफ्टिंग संघ के जॉइंट सेक्रेट्री, निर्विरोध हुआ चयन

बारां के कुशलपाल प्रजापति राजस्थान वेटलिफ्टिंग संघ के जॉइंट सेक्रेट्री निर्वाचित हुए। उदयपुर में हुए चुनाव में पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई, जानिए चुनाव और बधाई संदेश से जुड़ी पूरी जानकारी।

Update: 2026-08-03 11:59 GMT

तस्वीर में राजस्थान स्टेट वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के बैनर के सामने उदयपुर में आयोजित चुनाव के दौरान निर्वाचित पदाधिकारी और सदस्य नजर आ रहे हैं।

राजस्थान वेटलिफ्टिंग संघ के चुनाव उदयपुर में संपन्न हुए, जिसमें बारां जिला वेटलिफ्टिंग संघ के कोषाध्यक्ष कुशलपाल प्रजापति को राजस्थान वेटलिफ्टिंग संघ का जॉइंट सेक्रेट्री निर्वाचित घोषित किया गया। आगामी 4 वर्ष के कार्यकाल के लिए पूरी कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित किया गया।

बारां। राजस्थान वेटलिफ्टिंग संघ के चुनाव उदयपुर में आयोजित किए गए। चुनाव प्रक्रिया के दौरान बारां जिला वेटलिफ्टिंग संघ के कोषाध्यक्ष कुशलपाल प्रजापति ने राजस्थान वेटलिफ्टिंग संघ के जॉइंट सेक्रेट्री पद के लिए आवेदन प्रस्तुत किया था। इसके बाद संपूर्ण कार्यकारिणी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

राजस्थान वेटलिफ्टिंग संघ के निर्वाचन अधिकारी कपूर एवं बारां संघ के सचिव उमेश अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आगामी 4 वर्ष के लिए हुए निर्वाचन में कुशलपाल प्रजापति को राजस्थान वेटलिफ्टिंग संघ का जॉइंट सेक्रेट्री निर्वाचित घोषित किया गया है।

कुशलपाल प्रजापति के निर्वाचित होने पर खेल अधिकारी विशाल सिंह, वेटलिफ्टिंग के सचिव उमेश अग्रवाल, पावर लिफ्टिंग के डॉक्टर मूलचंद शर्मा, मुकेश शर्मा नेपाली, फुटबॉल के निर्मल माथोडिया, हैंडबॉल के दक्षराज सिंह, बैडमिंटन के दिनेश शर्मा, शारीरिक शिक्षक सुनील शर्मा, दीप्ति मैदान, रिचा वर्मा, बबीता शर्मा, सोनिया अदलक्खा, बारां राष्ट्रीय खिलाड़ी पांचूलाल केदाहेडी, प्रजापति समाज के अध्यक्ष ललित प्रजापति, महामंत्री रमेश बेतेडिया एवं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश चंदेल सहित अन्य लोगों ने बधाई दी।

सभी ने कुशलपाल प्रजापति के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनसे इसी तरह आगे बढ़ते हुए जिले के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करने की उम्मीद जताई।

Tags:    

Similar News