बारां कांग्रेस की चुनावी रणनीति तैयार, योग्य और जनाधार वाले कार्यकर्ताओं को मिलेगा मौका

बारां कांग्रेस की रणनीतिक बैठक में पंचायतराज व नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों पर चर्चा, योग्य कार्यकर्ताओं को अवसर देने का फैसला।

Update: 2026-08-01 13:14 GMT

तस्वीर में बारां जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित रणनीतिक बैठक के दौरान नेतागण एक महिला नेत्री का स्वागत करते हुए नजर आ रहे हैं।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आगामी पंचायतराज एवं नगरीय निकाय चुनाव-2026 की तैयारियों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी बारां की महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक शनिवार को शहर के श्रीजी चौक स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में चुनावी तैयारियों, संगठन की मजबूती और संभावित रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

प्रदेश सचिव कांग्रेस सेवादल अशरफ देशवाली ने बताया कि बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व केबिनेट मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन भाया, बारां जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्रीमती मीनाक्षी चन्द्रावत तथा सह जिला प्रभारी संदीप पुरोहित मौजूद रहे। बैठक में जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल, पूर्व विधायक श्रीमती निर्मला सहरिया, पूर्व विधायक करणसिंह राठौड़ सहित पीसीसी पदाधिकारी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वर्तमान एवं पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, नगर एवं मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन शामिल हुए।



 




बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केबिनेट मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा जनभावनाओं और जनता के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देती आई है। उन्होंने कहा कि आगामी पंचायतराज एवं नगरीय निकाय चुनावों में संगठन की एकजुटता, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही विजय का आधार बनेगा।

प्रमोद जैन भाया ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर कांग्रेस की नीतियों एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों को प्रभावी ढंग से उठाएं तथा स्थानीय समस्याओं को चुनावी अभियान का प्रमुख आधार बनाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी योग्य, सक्रिय, संघर्षशील एवं जनाधार वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देते हुए चुनाव मैदान में उतारेगी।

बारां जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक श्रीमती मीनाक्षी चन्द्रावत ने कहा कि पंचायत से लेकर नगर निकाय तक संगठन की मजबूती ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने संगठनात्मक स्तर पर सक्रियता बनाए रखने पर जोर दिया।

सह जिला प्रभारी संदीप पुरोहित ने कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुट चुका है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी।

जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने कहा कि जिला परिषद, पंचायत समितियों एवं ग्राम पंचायतों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदैव जनहित के मुद्दों पर कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों में भी जनता विकास, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के आधार पर कांग्रेस का समर्थन करेगी। उन्होंने महिलाओं एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया।

जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी संगठन की मजबूती और चुनावी तैयारियों को लेकर पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है।

पूर्व विधायक पानाचन्द मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सबसे बड़ी पूंजी जनता का विश्वास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक पहुंचकर आमजन की समस्याओं को सुनने तथा उन्हें पार्टी की चुनावी रणनीति का हिस्सा बनाने की बात कही।

किशनगंज की पूर्व विधायक श्रीमती निर्मला सहरिया एवं छबड़ा के पूर्व विधायक करणसिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और जनता का विश्वास है।

बैठक में जिले के विभिन्न ब्लॉकों, नगर निकायों एवं पंचायत क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय समस्याओं, जनहित के मुद्दों, संगठनात्मक स्थिति, संभावित प्रत्याशियों तथा चुनावी रणनीति को लेकर अपने सुझाव प्रस्तुत किए।

बैठक के दौरान पीसीसी सचिव धर्मराज मेहरा, प्रियंका नन्दवाना, एम. इदरीश खान, कौशल सुमन, ओम छत्रधारी, अजीज नाजा, रामस्वरूप बैरवा, मूलचन्द शर्मा, धर्मेन्द्र यादव, ललित गालव, असगर अली, प्रशान्त भारद्वाज, नरेश जैन सीसवाली, शिमला बैरवा, शिवशंकर यादव, कशिश धाकड, प्रमोद जैन टीटू, नासिर मिर्जा, जितेन्द्र नागर, अब्दुल गनी, जाकिर मंसूरी, खेमराज सिंह रहलाई, गजेन्द्र सुमन, सरोज नागर, संध्या जाडेजा, निधि चंदेल, ममता अहेडी, हेमलता सोन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी पंचायतराज एवं नगरीय निकाय चुनाव-2026 को लेकर संगठन की भूमिका, कार्यकर्ताओं की सक्रियता और संभावित चुनावी तैयारियों पर चर्चा के साथ कांग्रेस ने जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की दिशा में अपनी रणनीति स्पष्ट की।

Tags:    

Similar News