बारां: विप्र फाउंडेशन नगर कार्यकारिणी की घोषणा, चेतन गौतम ने सौंपी जिम्मेदारी
संगठन विस्तार और समाज सेवा गतिविधियों को गति देने के लिए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जल्द होगा शपथ ग्रहण।
तस्वीर में हाथ में फरसा और धनुष धारण किए भगवान परशुराम का चित्रण दिख रहा है।
बारां। विप्र फाउंडेशन बारां नगर कार्यकारिणी की घोषणा नगर अध्यक्ष चेतन गौतम ने कर दी है। नई कार्यकारिणी में संपूर्ण बारां नगर के विप्र बंधुओं को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।
नगर अध्यक्ष चेतन गौतम ने बताया कि कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भुवनेश्वर शर्मा (चच्चू भैया), प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण मुरारी चतुर्वेदी, राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य हरिओम प्रधान एवं प्रदेश महामंत्री व बारां प्रभारी श्याम गौतम तथा जिला अध्यक्ष कपिल देव शर्मा की सहमति से किया गया है।
घोषित कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर बुद्धि प्रकाश शर्मा, हरीश तिवारी, राजेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा और परमेश्वर शर्मा को मनोनीत किया गया है। नगर महामंत्री के रूप में अरुण शर्मा, योगेश गौतम और शैलेंद्र शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
नगर उपाध्यक्ष पद पर प्रदीप शर्मा, बृजेश पारीक, निशांत शर्मा, दिनेश सोटी, पवन शर्मा और वरुण शर्मा को मनोनीत किया गया है। नगर प्रवक्ता धर्मेश शर्मा तथा सह प्रवक्ता चित्रांशु गौतम होंगे। मंत्री पद की जिम्मेदारी गिरीश कांत गौतम, भरत शर्मा, महावीर शर्मा, अंतेश शर्मा और भानु शर्मा को दी गई है।
वहीं, मनीष गौतम कोषाध्यक्ष और शिव पालीवाल को सोशल मीडिया प्रभारी मनोनीत किए गए हैं। इसके अलावा विभिन्न पदों पर अन्य पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारियां दी गई हैं।
नगर अध्यक्ष चेतन गौतम ने कहा कि नई कार्यकारिणी जिले में संगठन को और अधिक मजबूत करने, समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने तथा सामाजिक एवं रचनात्मक गतिविधियों को गति देने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेगी।
उन्होंने बताया कि शीघ्र ही नगर कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही आगामी कार्यक्रमों और संगठन की कार्ययोजना को लेकर बैठक आयोजित कर विभिन्न दायित्वों एवं गतिविधियों की रूपरेखा तय की जाएगी।