बारां: डोल मेले में सर्राफा संघ ने अखाड़ा संचालकों का किया सम्मान
ऐतिहासिक डोल शोभायात्रा के सुगम संचालन और व्यवस्थाओं को लेकर सनातन अखाड़ा समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह महाराज को भी सम्मानित किया गया।
तस्वीर में बारां के सर्राफा बाजार में चंदन सिंह महाराज को तलवार भेंट करते लोग।
बारां। ऐतिहासिक डोल मेले के अवसर पर आयोजित शोभायात्रा में शामिल सभी एक दर्जन अखाड़ों के संचालकों और सनातन अखाड़ा समिति के अध्यक्ष का श्री सर्राफा संघ की ओर से सम्मान किया गया। प्रमुख सर्राफा बाजार में आयोजित सम्मान समारोह में अखाड़ा संचालकों को साफा, शाल, श्रीफल, नगद राशि और मोतियों की माला भेंट की गई।
श्री सर्राफा संघ के संरक्षक एवं बारां नागरिक सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन जयनारायण हल्दिया तथा पवन कुमार बंसल, राजेंद्र कुमार मंगल, विनोद कुमार गर्ग, ओम प्रकाश अग्रवाल, ओम प्रकाश पोरवाल, अशोक कुमार गर्ग, सत्यनारायण मंगल, विष्णु कुमार सोनी और अनुराग जैन सहित सर्राफा संघ अध्यक्ष ललित मोहन खंडेलवाल, महामंत्री अश्वनी बंसल, हितेश कुमार सोनी, नरेश सोमानी, प्रमोद कुमार थूणगर, महेश चौधरी, मनोज चौधरी, भीमराज सोनी, महेश कुमार सोनी बाबा, प्रदीप कुमार मित्तल, अनिल कुमार गर्ग और योगेश सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने अखाड़ों का स्वागत किया।
शोभायात्रा में शामिल हिंदू शक्ति का प्रतीक बने सभी अखाड़ों सहित दो महिला अखाड़ों की संचालकों को व्यापारियों की ओर से मोतियों की माला पहनाकर शाल, श्रीफल और साफा बंदी के साथ नगद राशि तथा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर सनातन अखाड़ा समिति के अध्यक्ष चंदन सिंह महाराज को सभी अखाड़ों की बेहतर व्यवस्था और संचालन को देखते हुए टीम सहित सम्मानित किया गया। उन्हें माला, शाल, साफा, नगद राशि और श्रीफल भेंट किए गए। शक्ति के प्रतीक स्वरूप चंदन सिंह महाराज को तलवार भी भेंट की गई।
सम्मान समारोह के दौरान बड़ी संख्या में सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे। ऐतिहासिक डोल शोभायात्रा में शामिल अखाड़ों के संचालकों और समिति अध्यक्ष का यह सम्मान आयोजन से जुड़े सहयोग एवं व्यवस्थाओं के प्रति व्यापारियों की सहभागिता के रूप में सामने आया।