तस्वीर में बारां में गेंदे की माला पहने व्यक्ति से हाथ मिलाते और स्वागत करते लोग visible हैं।

बारां। शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. खलील खान गौरी को डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त होने पर विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य नागरिकों ने स्वागत एवं सम्मान किया। इस उपलब्धि पर उपस्थित लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए डॉ. गौरी को बधाई दी।

इस अवसर पर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व प्रदेश सचिव रईस फेजी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सादिक मंसूरी तथा विद्यार्थी मित्र शिक्षक संघ बारां के पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पटौदी ने डॉ. गौरी का अभिनंदन किया और उनकी उपलब्धि पर खुशी का इजहार किया।

शाहिद इकबाल भाटी ने कहा कि शिक्षा और शोध के क्षेत्र में डॉक्टरेट की उपाधि हासिल करना निश्चित रूप से गौरव का विषय है। डॉ. खलील खान गौरी ने निरंतर अध्ययन, मेहनत और लगन के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उन्होंने कहा कि कानून के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ उच्च शिक्षा की यह उपलब्धि युवाओं के लिए भी प्रेरणादायक है।

भाटी ने कहा कि डॉ. गौरी सामाजिक सरोकारों से भी जुड़े हुए हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कई अवसरों पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को कानूनी मार्गदर्शन एवं सहायता उपलब्ध कराई है। जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के लिए उनकी ओर से किए जाने वाले प्रयास समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।

Tags: