
Dinesh Kumar Jain, Kherwara(Udaipur)
दिनेश कुमार जैन पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी और विश्वसनीय नाम हैं। उन्होंने पिछले लगभग 8 वर्षों से प्रिंट मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित से जुड़े मुद्दों, प्रशासनिक गतिविधियों, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकारों तथा स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है।
उन्होंने जनवरी 2020 से प्रतिष्ठित समाचार पत्र दैनिक नवज्योति में संवाददाता, खेरवाड़ा एवं नयागांव ब्लॉक (जिला उदयपुर) के रूप में कार्य करते हुए तहसील एवं ब्लॉक स्तर की खबरों को प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचाया। इससे पूर्व वे लगभग दो वर्षों तक राजस्थान पत्रिका से भी जुड़े रहे, जहां उन्होंने क्षेत्रीय पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
खेरवाड़ा, नयागांव तथा आसपास के ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों की जमीनी समस्याओं, विकास कार्यों, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि एवं सामाजिक मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ रही है। निष्पक्ष, तथ्यपरक और जनहित आधारित पत्रकारिता उनकी पहचान है।
वर्तमान में प्रातःकाल के साथ जुड़कर वे अपने व्यापक अनुभव और क्षेत्रीय समझ के माध्यम से पाठकों तक सटीक, विश्वसनीय और प्रभावशाली समाचार पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का उद्देश्य समाज की आवाज को सशक्त मंच प्रदान करना तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है।

खेरवाड़ा के पाटिया थाना क्षेत्र में स्कूल बस की टक्कर से वृद्ध की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

कल्याणपुर में नदी में डूबने से 9 वर्षीय धर्मेन्द्र मीणा की मौत, मर्ग दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच

गुड़ा ग्राम सेवा शिविर: समस्याओं के त्वरित समाधान से ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

अरावली निर्माण मजदूर सुरक्षा संघ: कल्याणपुर इकाई चुनाव में दिलीप परमार बने अध्यक्ष

खेरवाड़ा ग्रामीण सेवा शिविर में त्वरित समाधान, बंद पेंशन शुरू और 26 पट्टे वितरित

खेरवाड़ा विकास पब्लिक स्कूल में श्री हरिवंश हाउस का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

पहाड़ा थाना प्रभारी उम्मेदीलाल का जावर माइंस तबादला, भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी विदाई

खेरवाड़ा में चोरी की वारदात से दहशत: डांगी-पटेल समाज ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, SIT की मांग




